Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Education Minister said – 4700 teachers are in the recruitment process | शिक्षा मंत्री बोले-4700 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में: दुर्ग में कहा- 300 पद कंप्यूटर, योग शिक्षकों के लिए होंगे, राज्योत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल – durg-bhilai News
Breaking News

Education Minister said – 4700 teachers are in the recruitment process | शिक्षा मंत्री बोले-4700 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में: दुर्ग में कहा- 300 पद कंप्यूटर, योग शिक्षकों के लिए होंगे, राज्योत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल – durg-bhilai News

By adminNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
60a59aae 824d 46f9 a697 542bd95af2d0 1762105577875
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग में राज्योत्सव-2025 के पहले दिन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षक भर्ती और हाईटेक शिक्षा को लेकर जरूरी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि 5000 शिक्षकों की भर्ती में से 4700 पदों पर प्रक्रिया वित्त विभाग से शुरू हो चुकी है। शेष 300 पदों पर कं

.

उन्होंने कहा कि राज्य हाईटेक शिक्षा की ओर बढ़ रहा है, जिसके लिए तकनीकी समझ वाले शिक्षकों की आवश्यकता है। भर्ती नोटिफिकेशन में देरी पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोग बिना जानकारी के आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से चर्चा कर शिक्षक भर्ती को अन्य विभागों से पहले पूरा करने का आग्रह किया गया है।

ce0f1923 1209 44c8 81ed ed949acfbaba 1762105577872

12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर को 1 लाख देने की घोषणा

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने दुर्ग जिले के 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर को 1 लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता है। गजेंद्र यादव ने भिलाई पावर हाउस स्थित बंद पड़े सी-मार्ट को छत्तीसगढ़ी साज-सज्जा और श्रृंगार सामग्री के शोरूम के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की।

f9ed4e6a 9dfc 46fb 912e f9848d1b80af 1762105577871

राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा

गंज मंडी परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आज वित्तीय व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास, युवाओं को रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन चुका है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। राज्य निर्माण के 25 साल पूरे होने पर कहा कि यह सब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की नीतियों का परिणाम है, जिन्होंने खाद्यान्न सुरक्षा और ग्रामीण विकास को नई दिशा दी।

fb1c8aed b64a 492f a945 b9a6a80f6bb2 1762105577875

विभागीय स्टॉल में लगी भीड़

जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी, सिकलिंग, शुगर, बीपी जांच और आयुष्मान कार्ड जैसी सेवाएं दीं।

उद्यानिकी विभाग ने ग्रीन हाउस, ऑयल पाम खेती और फल-सब्जी उत्पादन पर जानकारी दी। शिक्षा विभाग ने टीएलएम (Teaching Learning Material) की प्रदर्शनी लगाई, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सीखने की नई पद्धतियों को दिखाया।

9a0d8d09 7db9 4690 bc2e 840faa7f27e0 1762105537776



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम की फ्लाइट शुरू, पहले ही दिन 80% बुकिंग पूरी; किराया आसमान पर

May 7, 2026

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 7, 2026

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069707
Views Today : 10
Views Last 7 days : 563
Views Last 30 days : 3688
Total views : 90751
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.