दुर्ग-भिलाई24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दुर्ग जिले में लेडी हेड कॉन्स्टेबल ने महिला को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों के बीच बाल खींचकर जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल ने महिला की मां को भी लात मारी। मारपीट का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला ज्वेलरी शॉप में पैसे के लेन-देन से जुड़ा है।
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का नाम जया गाड़े है, जो कि एडवांस में दिए पैसे लेने सहेली ज्वेलर्स पहुंची थी। आरोप है कि संचालक ने पैसे देने इनकार करते हुए पुलिस को बुला ली। इसके बाद संचालक और महिला में विवाद हो गया। इस दौरान महिला और कॉन्स्टेबल के बीच भी हाथापाई हो गई।
पीड़िता का आरोप है कि थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टे उसके खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। यह भी आरोप है कि पुसिस ने उसके साथ थाने के अंदर पर भी मारपीट की। इस पूरे मामले में पीड़िता ने एसएसपी विजय अग्रवाल से शिकायत की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
देखिए पहले ये तस्वीरें-

महिला का मौके पर पहुंची हेड कॉन्स्टेबल से विवाद हुआ।

देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गई।

दोनों ने बाल खींच-खींचकर मारपीट की।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल जया गाड़े ने 15 अप्रैल को सहेली ज्वेलर्स में गहने बनवाने के लिए ऑर्डर दिया था। 19 अप्रैल करीब 4.30 बजे वह अपने मां के साथ ज्वेलरी शॉप पहुंची और उसने किसी कारण वश ऑर्डर कैंसिल करवा दिया। इसके जया ने एडवांस के तौर पर दिए 50 हजार रुपए वापस मांगे। आरोप है कि संचालक ने पैसे से इनकार करते हुए पुलिस बुला ली।
इस दौरान महिला और स्टाफ के बीच जमकर विवाद हुआ। पीड़िता का आरोप है कि महिला हेड कांस्टेबल लता सुमन साहू ने हालात समझने की कोशिश तक नहीं की और गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि हेड कॉन्स्टेबल ने सबके सामने थप्पड़ मारा और बाल पकड़कर घसीटा।
ऑपरेशन वाली जगह पर लात, कपड़े फाड़ने का आरोप
पीड़िता का कहना है कि उसके पेट का ऑपरेशन हो चुका है, फिर भी उसी जगह पर लात मारी गई। उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। मां ने बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और लात मारी गई।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका आईफोन बार-बार जमीन पर पटका गया, जिससे वह खराब हो गया।
परिवार से मारपीट
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उल्टा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और थाने में भी उसके साथ मारपीट की। उसने दुर्ग सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी नवीन राजपूत पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी, बल्कि उसके खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया।
SSP से कार्रवाई की मांग
पीड़िता का कहना है कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई और कस्टडी में उसे पानी तक नहीं दिया गया। उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
…………………………..
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
महिला पुलिसकर्मी को भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा,VIDEO: कांकेर में मतपेटी लूटने की कोशिश; सरपंच प्रत्याशी की हार के बाद समर्थकों ने की मारपीट

छत्तीसगढ़ में कांकेर के पुसवाड़ा पंचायत में मतदान के दिन महिला पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। भीड़ से बचने के लिए दौड़ लगा रही महिला पुलिसकर्मी खेत में गिर गई, जिस पर लोग लात-घूंसे चलाते रहे। पहले चरण के मतदान यानी 17 फरवरी की इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। भीड़ ने मतपेटी लूटने की भी कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…

<
