Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg Police’s Operation Vishwas, 3 arrested, cough syrup and marijuana seized | दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, 3 गिरफ्तार, कफ सिरप-गांजा जब्त: पुलगांव और जेवरा सिरसा में कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज – durg-bhilai News
Breaking News

Durg Police’s Operation Vishwas, 3 arrested, cough syrup and marijuana seized | दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, 3 गिरफ्तार, कफ सिरप-गांजा जब्त: पुलगांव और जेवरा सिरसा में कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज – durg-bhilai News

By adminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
03808172 d458 421e a6d0 e235a8bfa2b2 1761916013861
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग पुलिस के ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत शुक्रवार को दो कार्यवाहियां की गई है। पुलगांव और जेवरा सिरसा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नशीली कफ सिरप बेचने वाले दो युवकों और एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 130 शीशी कोडिन फास्फेट कफ सिरप (13

.

पहला मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अपने जुपिटर और एक्टिवा स्कूटर पर प्रतिबंधित कोडिन फास्फेट कफ सिरप लेकर पीसेगांव बांथा तालाब रोड पर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। उनकी पहचान वासु चंद्राकर उर्फ गोलू (बैगा पारा, कोतवाली दुर्ग) और संजय तिवारी उर्फ सोनू (गया नगर, दुर्ग) के रूप में हुई।

जांच के दौरान संजय तिवारी के पास से 70 शीशी कोडिन फास्फेट कफ सिरप (7 लीटर), 2,000 रुपये नकद और एक सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ। वहीं, वासु चंद्राकर के पास से 60 शीशी कफ सिरप (6 लीटर), 1,000 रुपये नकद और एक ओप्पो मोबाइल जब्त किया गया।

पुलिस ने दोनों के वाहनों सहित कुल 130 शीशी कफ सिरप, दो मोबाइल फोन और दो स्कूटर जब्त किए हैं। बरामद सिरप की अनुमानित कीमत 23,000 रुपये से अधिक बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

e3d8e3a5 13f4 45d8 92c4 1710e9ba5df3 1761916013870

गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

दूसरा मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। 30 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सफेद थैले में अवैध गांजा लेकर आईआईटी रोड जेवरा के पास बिक्री के लिए खड़ा है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष बारले (53 वर्ष), निवासी तीन दर्शन मंदिर के पास, तितुरडीह, मोहन नगर, दुर्ग बताया। पुलिस ने उसके पास से 1.6 किलोग्राम गांजा जब्त कर उसे भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पुलिस ने उसके थैले की तलाशी ली तो प्लास्टिक झिल्ली में 1.6 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास के तहत जिलेभर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग:तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, चौथे फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर सेफ्टी इंतजामों पर उठे सवाल

May 6, 2026

पद्मश्री फूलबासन बाई का अपहरण,5 आरोपी गिरफ्तार:हाथ-मुंह बांधकर कार में डालकर ले जा रहे थे, चेकिंग में पकड़ाए; सीएम ने फोन पर जाना हालचाल

May 6, 2026

NDPS Act Lands Three in Jail for Ganja

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069687
Views Today : 40
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 3833
Total views : 90731
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.