Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg police arrested 4 accused, seized weapons and liquor | दुर्ग पुलिस ने 4 आरोपी पकड़े, हथियार-शराब जब्त: हत्या के पुराने आरोपी भी शामिल, 141 पौवा शराब बरामद – durg-bhilai News
Breaking News

Durg police arrested 4 accused, seized weapons and liquor | दुर्ग पुलिस ने 4 आरोपी पकड़े, हथियार-शराब जब्त: हत्या के पुराने आरोपी भी शामिल, 141 पौवा शराब बरामद – durg-bhilai News

By adminOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
080424c2 234a 4d4e af9d df856aec670d 1759491139893
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, एक धारदार चाकू और 141 पौवा देशी मसाला श

.

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी पवन कुर्रे और उसका भांजा कृष्ण कुमार जोशी शामिल हैं। ये दोनों पहले भी हत्या (धारा 302 भादवि) के मामलों में जेल जा चुके हैं। यह गिरोह लंबे समय से इलाके में हथियारों के बल पर अवैध शराब का कारोबार कर रहा था।

43db5ba1 6f68 45dc bebe 463efc5f5264 1759491139896

पवन कुर्रे समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पद्मनाभपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसारीडीह वार्ड-44 में पवन कुमार कुर्रे अपने भाई, भांजे और एक साथी के साथ मिलकर अवैध शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही दुर्ग अनुविभाग की एक विशेष टीम गठित की गई और तत्काल रेड की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने पवन कुर्रे के मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान घर से 93 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर पवन ने अपने भाई विनोद कुर्रे, भांजे कृष्ण कुमार जोशी और साथी सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा के साथ मिलकर अवैध शराब बेचने की बात कबूल की।

घर से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी मिले

आगे की तलाशी में पवन कुर्रे की अलमारी से एक पिस्टल, एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस, साथ ही एक धारदार चाकू मिला। उसके भाई विनोद कुर्रे के कब्जे से तीन जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई।

गिरोह के साथी सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले। वहीं, भांजे कृष्ण कुमार जोशी के पास से 48 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की गई।

9c5d84ba ad30 4cd0 8366 532064aba343 1759491139896

हत्या के आरोपी चला रहे थे अवैध कारोबार

मुख्य आरोपी पवन कुर्रे और कृष्ण कुमार जोशी का हत्या के मामलों में पूर्व में जेल जाना इस गिरोह की आपराधिक पृष्ठभूमि को दर्शाता है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह शराब और हथियारों के दम पर इलाके में दहशत फैलाकर अपना अवैध कारोबार चला रहा था।

पूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 25 और 27 आर्म्स एक्ट, 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

पकड़े गए आरोपी

1. पवन कुर्रे, साकिन कसारीडीह दुर्ग

2. विनोद कुर्रे, साकिन कसारीडीह दुर्ग

3. कृष्ण कुमार जोशी, साकिन कसारीडीह दुर्ग

4. सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा, साकिन पोटिया दुर्ग



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068251
Views Today :
Views Last 7 days : 1040
Views Last 30 days : 4082
Total views : 89211
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.