छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में हुए दादी-पोती के दोहरे हत्याकांड का 18 महीने बाद खुलासा होने जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आरोपी कितने हैं इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है, जिसक
.
जानिए क्या है पूरा मामला
यह मामला 6 और 7 मार्च 2024 की दरम्यानी रात का है, जब 62 वर्षीय रजवती बाई साहू और उनकी 17 वर्षीय पोती सविता साहू की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और निजी रंजिश जैसे कई संभावित कारण मिले थे। घटना के बाद परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की थी।

18 महीने जांच के बाद पुलिस को मिले अहम सुराग
लगातार 18 महीनों की जांच के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उसी गांव का रहने वाला एक परिचित युवक है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने किसी निजी विवाद और गुस्से में इस वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने घटना का री-क्रिएशन कराया
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गांव ले जाकर घटनास्थल पर री-क्रिएशन कराया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि री-क्रिएशन से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने बड़ी ही साजिश के तहत दोनों की हत्या की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

इनाम की घोषणा और जांच प्रक्रिया
इस अपराध को सुलझाने के लिए आईजी रामगोपाल गर्ग ने 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया था। जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई थी। पुलिस ने सबूतों, डीएनए रिपोर्ट, कॉल डिटेल और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर कड़ियां जोड़ीं। यहां तक कि कुछ परिजनों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया गया।
<
