बीजापुर में दो जगह मिले शव:महादेव तालाब के पास नवजात, अस्पताल परिसर में युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

![]()
बीजापुर जिले में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें शहर के महादेव तालाब के पास एक नवजात शिशु का शव और जिला अस्पताल परिसर में एक अज्ञात युवक का शव शामिल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला जिला अस्पताल की बाउंड्री से लगे डॉक्टरों के क्वार्टर परिसर का है। यहां करीब 30-32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। अस्पताल पारा के लोगों ने शव देखकर तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। थाने के सामने ही है तालाब जहाँ से नवजात का शव मिला सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। उधर, शहर के महादेव तालाब, जो कोतवाली थाना परिसर के सामने है, वहां एक नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना मिली। इस सूचना पर भी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में जुटी पुलिस कोतवाली थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों, शवों की पहचान और घटनाओं की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई जारी है।
Source link




