Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg ACCU recovered 201 lost mobile phones | दुर्ग ACCU ने 201 गुम मोबाइल बरामद किए: 41 लाख के फोन मालिकों को लौटाए गए, राजनांदगांव-बालोद, बेमेतरा और रायपुर में चलाया गया तलाशी अभियान – durg-bhilai News
Breaking News

Durg ACCU recovered 201 lost mobile phones | दुर्ग ACCU ने 201 गुम मोबाइल बरामद किए: 41 लाख के फोन मालिकों को लौटाए गए, राजनांदगांव-बालोद, बेमेतरा और रायपुर में चलाया गया तलाशी अभियान – durg-bhilai News

By adminOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7d4d7a3e e224 49cb baa4 201e21c6cbf7 1760256126712
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने 201 गुम मोबाइल बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 41 लाख रुपए है, जिन्हें उनके मालिकों को सौंपा गया। गुम मोबाइल पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

.

जिले के विभिन्न थानों में लगातार मोबाइल गुमने की शिकायतें दर्ज हो रही थीं। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने सभी थानों और ACCU टीम को गुम मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें प्रार्थियों को लौटाने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देशों का पालन करते हुए, ACCU ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

961c8495 0a29 4674 a1f5 3d3694642b0e 1760256126714

201 मोबाइल बरामद किए

टीम ने तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के 201 मोबाइल बरामद किए। ACCU टीम के अनुसार, ये सभी मोबाइल वर्ष 2024-25 के दौरान दर्ज गुम मोबाइल रिपोर्टों से संबंधित हैं। सभी मोबाइल की पहचान और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर उनके मालिकों को लौटाया गया।

मोबाइलों की सूची सोशल मीडिया की जाएगी अपलोड

पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइलों की सूची उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स- फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर भी अपलोड की जाएगी। सूची में प्रत्येक मोबाइल का IMEI नंबर शामिल है, जिससे अन्य धारक अपने मोबाइल का मिलान कर सकें।

मोबाइल धारकों से अपील की गई है कि वे सूची में अपने मोबाइल का IMEI नंबर देखने के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर-3, दुर्ग पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं।

03c01dd5 592a 4fe8 8bec bc714e334aa1 1760256126714
35b67e32 bca4 4f1c ad01 f74f0da66a27 1760256126714



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉक्टर पर मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार का लगा आरोप

April 26, 2026

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा…7 हजार कैडिडेंट्स एब्सेंट रहे:रायगढ़ में 70 एग्जाम सेंटर, समय पर नहीं पहुंचने वालों को नहीं मिली एंट्री

April 26, 2026

राजनांदगांव में बर्थडे पार्टी में चाकू से हमला, युवक घायल:केक काटने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से पीटा, तीन गिरफ्तार

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068809
Views Today : 73
Views Last 7 days : 1025
Views Last 30 days : 4181
Total views : 89790
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.