Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शराब पार्टी में खूनी विवाद, चाकू और डंडों से हमला:गौरेला में दोस्तों में पुरानी बात से भड़का झगड़ा,दो युवक गंभीर,आरोपियों की तलाश जारी
Breaking News

शराब पार्टी में खूनी विवाद, चाकू और डंडों से हमला:गौरेला में दोस्तों में पुरानी बात से भड़का झगड़ा,दो युवक गंभीर,आरोपियों की तलाश जारी

By adminJune 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2120372e f80d 4808 a763 3db2317a696f 1781694673091
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2120372e f80d 4808 a763 3db2317a696f 1781694673091
गौरेला थाना क्षेत्र के गोरखपुर गांव में शराब के नशे में धुत दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकू और लाठी-डंडों से हुए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दुर्गेश भरिया, रामू भरिया और उनके कुछ साथी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी पुरानी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। चाकू से किए गए कई वार आरोप है कि विवाद के दौरान दो लोगों ने दुर्गेश भरिया को पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दुर्गेश के पेट और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। मारपीट के दौरान राजू भरिया नामक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस घटना की सूचना मिलने पर गौरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में तनाव का माहौल घटना के बाद गोरखपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दो परिवार के 5 लोगों ने किया सुसाइड:जांजगीर में पत्नी मायके से नहीं लौटी,पति ने बेटों संग कीटनाशक खाया,गरियाबंद में दंपती ने फांसी लगाई

June 17, 2026

कांग्रेस बोली-भाजपा सरकार जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही:महासमुंद में विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय घेरा, पुलिस से धक्का-मुक्का भी हुई

June 17, 2026

बलौदाबाजार में उर्वरक केंद्रों की जांच में मिली गड़बड़ी:एसडीएम ने दो संचालकों को दिया नोटिस, किसानों को निर्धारित दर पर खाद बेचने के निर्देश

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074526
Views Today : 475
Views Last 7 days : 5990
Views Last 30 days : 10025
Total views : 102556
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.