Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Duplicate Surf Excel & Red Label Tea Seized in Bilaspur; Bombay HC Order Raid
Breaking News

Duplicate Surf Excel & Red Label Tea Seized in Bilaspur; Bombay HC Order Raid

By adminApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2 1777026526
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
image 2 1777026526

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित मालधक्का क्षेत्र में सिगरेट के बाद अब हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के नकली उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है। गुरुवार को यहां नकली उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर नियुक्त एडिशनल स्पेशल रिसीवर ने पुलिस के साथ महादेव जनरल स्टोर्स के गोदामों पर छापेमारी की। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर के नाम पर बेचे जा रहे बड़ी मात्रा में नकली चायपत्ती और सर्फ एक्सेल पाउडर बरामद किए गए।

संभाग का सबसे बड़ा मालगोदाम व्यापार विहार में स्थित है, जहां रोजाना जनरल स्टोर्स और किराना सामानों का लाखों रुपए का थोक कारोबार होता है। व्यापार विहार के थोक व्यापार में इन दिनों नकली उत्पादों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय बताया जा रहा है।

व्यापारियों को बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट प्रोडक्ट सप्लाई किए जा रहे हैं, जिन्हें बाद में आम लोगों को असली बताकर बेचा जा रहा है। हाल ही में जांच के लिए पहुंची टीमों ने कई दुकानों से सैंपल लिए हैं, जिससे इस पूरे फर्जीवाड़े की पुष्टि होती नजर आ रही है।

एडिशनल स्पेशल रिसीवर ने पुलिस के साथ महादेव जनरल स्टोर्स के गोदामों पर छापेमारी की।

एडिशनल स्पेशल रिसीवर ने पुलिस के साथ महादेव जनरल स्टोर्स के गोदामों पर छापेमारी की।

महादेव जनरल स्टोर्स में की छापेमारी

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट उत्पाद बेचने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं।

गुरुवार को एडिशनल स्पेशल रिसीवर एचएन जोशी ने व्यापार विहार स्थित जोन-2 की दुकान नंबर 17 और भगत सिंह कॉम्प्लेक्स जोन-1 के गोदामों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान महादेव जनरल स्टोर्स के संचालक रवि मंगलानी मौजूद रहे।

डुप्लीकेट चायपत्ती और सर्फ एक्सेल जब्त

जांच में सामने आया कि नामी ब्रांड के रैपर में नकली सामान पैक कर बेचा जा रहा था। गोदाम से सर्फ एक्सेल के 80 ग्राम वाले कुल 5280 पैकेट मिले, जिनमें बैग में 4800 पीस और अन्य 480 पीस शामिल थे।

इसके अलावा रेड लेबल चाय के 1 किलो वाले 80 पैकेट भी बरामद हुए। जब्त किया गया सारा सामान कंपनी के प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया।

नामी ब्रांड के रैपर में नकली सामान पैक कर बेचा जा रहा था।

नामी ब्रांड के रैपर में नकली सामान पैक कर बेचा जा रहा था।

8 मई को अगली सुनवाई

कोर्ट के निर्देश पर सभी जब्त उत्पादों को सील कर सुरक्षित रखा गया है। एडिशनल स्पेशल रिसीवर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह कार्रवाई 24 नवंबर 2025 से 17 मार्च 2026 के बीच जारी अलग-अलग अदालती आदेशों के पालन में की गई। इस मामले की अगली सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट में 8 मई को होगी।

सिगरेट के साथ कई प्रोडक्ट के नकली उत्पाद

कुछ दिन पहले व्यापार विहार इलाके से नकली सिगरेट का बड़ा जखीरा पकड़ा जा चुका है। जानकारों का दावा है कि यहां सिर्फ कॉस्मेटिक ही नहीं, बल्कि खाने-पीने और रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामान भी नकली बेचे जा रहे हैं।

इसमें टूथपेस्ट, शैंपू, डिटर्जेंट पाउडर, ईनो, चायपत्ती, हार्पिक, फेयर एंड लवली जैसे कई प्रोडक्ट शामिल हैं, जो सीधे लोगों की सेहत से जुड़े हैं।

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

हाईकोर्ट में बढ़े अवमानना केस,पूर्व-मंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:मोहम्मद अकबर बोले- भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई, गवर्नर से दखल की मांग

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075060
Views Today : 427
Views Last 7 days : 3073
Views Last 30 days : 9493
Total views : 103435
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.