Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dr. Raman Singh’s birthday today | डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन आज: राजनांदगांव में स्पीकर हाउस, शिवनाथ वाटिका में कार्यक्रम; सामाजिक संस्थाएं करेंगी स्वागत – Rajnandgaon News
Breaking News

Dr. Raman Singh’s birthday today | डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन आज: राजनांदगांव में स्पीकर हाउस, शिवनाथ वाटिका में कार्यक्रम; सामाजिक संस्थाएं करेंगी स्वागत – Rajnandgaon News

By adminOctober 15, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
93ebcc11 84a8 43ee b911 deb1acaaeecc 1760510057598
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव में आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि डॉ. रमन सिंह दोपहर 3 बजे स्थानीय स्पीकर हाउस पहुंचेंगे, जहां उन्हें बधाई देने के लिए प्रदेशभर से प्रबुद्ध नागरिक और

.

इसके अलावा मठपारा स्थित शिवनाथ वाटिका में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से डॉ. रमन सिंह के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजनांदगांव सहित अन्य जिलों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति रहेगी।

स्पीकर हाउस में आयोजित रात्रि भोज में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। डॉ. रमन सिंह रात्रि 9 बजे स्टेट स्कूल में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। कोमल राजपूत ने जानकारी दी कि जन्मदिन के अवसर पर डॉ. रमन सिंह दो दिनों तक नगर प्रवास पर रहेंगे और कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

51 वार्डों में स्वच्छता अभियान

जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने बताया कि डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन की शुरुआत 51 वार्डों में स्वच्छता अभियान और 71 गांवों में वृक्षारोपण के वृहद कार्यक्रम से होगी। 16 अक्टूबर को डॉ. रमन सिंह दिव्यांग बच्चों और स्वच्छता दीदियों के साथ भी अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में निर्मित जिम का उद्घाटन और गौरव पथ पर नवनिर्मित प्रयास विद्यालय का शुभारंभ भी डॉ. रमन सिंह के हाथों होगा।

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘संगीत सरिता’ कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष भावेश बैद ने बताया कि पद्मश्री से सम्मानित कैलाश खेर आज राजनांदगांव पहुंचेंगे और रात्रि में अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

e68e5ccc edad 45f6 87c1 6dd08aedd13e 1760510023370

15 अक्टूबर को कैलाश खेर का कार्यक्रम

राजनांदगांव स्थित स्टेट स्कूल में 15 अक्टूबर को प्रख्यात पार्श्व गायक कैलाश खेर का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।

कार्यक्रम के दौरान शहर के भीतर भारी एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। विभिन्न दिशाओं से आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है।

डायवर्जन रूट इस प्रकार हैं:

बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहन – मोहारा बायपास से डायवर्ट किए जाएंगे।

खैरागढ़ की ओर से आने वाले भारी वाहन – गठुला से डायवर्ट होंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से गुजरने वाले भारी वाहन – ट्रांसपोर्ट नगर एवं सीआईटी बायपास से निकाले जाएंगे।

इन सभी रूटों पर भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

दर्शकों के लिए प्रवेश गेट और पार्किंग व्यवस्था

गेट नंबर 01 – बल्देव बाग (सबेरा संकेत कार्यालय के सामने)

प्रवेश: VIP पासधारी दर्शकों का

पार्किंग: सबेरा संकेत कार्यालय के पास और महारानी स्कूल मैदान

गेट नंबर 02 – खैरागढ़ रोड

प्रवेश: फैमिली पासधारी दर्शकों का

पार्किंग: दिग्विजय क्लब एवं नगर निगम कार्यालय

गेट नंबर 03 – लॉ कॉलेज के बाजू स्टेट स्कूल गेट

प्रवेश: VVIP एवं मेम्बर फैमिली पासधारी वाहन

पार्किंग: स्टेट स्कूल मंच के पीछे

गेट नंबर 04 – लॉ कॉलेज के पास तहसील रोड

प्रवेश: गोल्डन पासधारी एवं मेम्बर फैमिली पास वाहन

पार्किंग: तहसील कार्यालय परिसर

जनरल पार्किंग की व्यवस्था

नया बस स्टैंड

एबीएस पार्किंग, बल्देव बाग

फ्लाईओवर के नीचे

महाराणा प्रताप गार्डन (नया बस स्टैंड के पास)

म्यूनिसिपल स्कूल मैदान

पुत्री शाला पार्किंग

म्यूनिसिपल स्कूल के पीछे

इन पार्किंग स्थलों पर आम नागरिक अपने वाहन पार्क कर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वाहन प्रवेश प्रतिबंध

खैरागढ़ की ओर से आने वाले चारपहिया वाहन – देशमुख होटल, चिखली से आगे शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

ऐसे वाहन पुराना ढाबा, मोतीपुर मार्ग से शहर में प्रवेश कर सकते हैं।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें और निर्धारित रूट और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुगम तरीके से संपन्न हो सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी का खुलासा:60 हजार के जेवर बरामद, शिकायत के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074030
Views Today : 2024
Views Last 7 days : 3597
Views Last 30 days : 8262
Total views : 100061
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.