बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन मनाया गया। ग्राम आरागाही में कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और हवन से हुई। इसके बाद डॉ. रमन सिंह का वर्चुअल संबोधन प्रसारित किया गया।
.
इस मौके पर सैकड़ों बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को वस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

डॉ.रमन ने जताया आभार
डॉ रमन ने वर्चुअल संबोधन में जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनसेवा में सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।
इस आयोजन का नेतृत्व जिला पंचायत के पूर्व सभापति राजेश यादव ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
राजेश यादव ने कहा कि डॉ. रमन सिंह का जीवन आम जनता के लिए समर्पित रहा है और हम सभी उनके दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
कार्यक्रम में अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, युवा वर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।
<
