जशपुर जिले में कुत्तों के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार सुबह बगीचा ब्लॉक के कुरुमकेला गांव और पत्थलगांव क्षेत्र के दिवानपुर गांव में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में कुत्तों ने लोगों पर हमला कर दिया। इन हमलों में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप स
.
कुरुमकेला गांव में सुबह करीब 9 बजे एक पागल कुत्ते ने अचानक दो बच्चों पर हमला कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें किसी तरह बचाया। हालांकि, तब तक दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
परिजनों ने घायल बच्चों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना था कि इतने गंभीर मामलों में भी अस्पताल में केवल एक डॉक्टर और एक कम्पाउंडर ही मौजूद थे।
इस संबंध में बीएमओ डॉ. सुनील कुमार लकड़ा ने बताया कि घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित किया गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र में पागल कुत्ते की मौजूदगी को देखते हुए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध पशु के संपर्क में आने से बचने की अपील की है।






<
