![]()
छत्तीसगढ़ के बालोद में जूता-चप्पल की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी को डॉक्टर का मोबाइल नम्बर गूगल पर खोजना महंगा पड़ गया। अपॉइंटमेंट के नाम पर फोन-पे से 1-1 रुपए भेजने की प्रक्रिया में व्यापारी के खाते से 1.18 लाख रुपए गायब हो गए। ठगों ने व्यापारी का
.
दरअसल, बालोद के वार्ड क्रमांक-8 मरारपारा निवासी व्यापारी विशाल माधवानी डॉक्टर प्रमोद गुप्ता का नम्बर गूगल पर ढूंढ रहे थे। तभी उन्हें एक नम्बर मिला। उस नम्बर से कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर का रिसेप्शनिस्ट बताते हुए अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए 1 रुपए फोन-पे पर भेजने कहा।
लिंक भेजकर मोबाइल कर लिया हैक
ठग ने पहले वॉट्सऐप पर एक लिंक भेजा और ऐप डाउनलोड करवा लिया। ऐप इंस्टॉल करते समय सभी परमिशन ऑन करने को कहा। इसके बाद अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया बताकर फोन-पे पर 1 रुपए सेंड करवाया। फिर दूसरे अकाउंट से दोबारा 1 रुपए और ट्रांसफर करवाए। इसी दौरान ठग ने मोबाइल का एक्सेस अपने कब्जे में ले लिया।
अकाउंट से निकाले 1.18 लाख रुपए
21 सितंबर को व्यापारी के इंडियन ओवरसीज बैंक के करंट अकाउंट से 90 हजार और 9 हजार रुपए निकाले गए, जबकि सेविंग अकाउंट से 19 हजार रुपए निकाल लिए। कुल मिलाकर 1.18 लाख रुपए की ठगी की गई।
अकाउंट से पैसे कटने पर व्यापारी ने तुरंत बालोद थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले पर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल ठगों की तलाश जारी है।
मोबाइल पर कोई भी अनजान लिंक डाउनलोड न करें
एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल या वॉट्सऐप लिंक पर भरोसा न करें। अपॉइंटमेंट, लोन, इनाम या किसी भी अन्य बहाने से लिंक भेजकर ठगी की जाती है। किसी भी परिस्थिति में बैंक डिटेल, ओटीपी या छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें।
<
