कोरबा में शनिवार को पहली बार 53 किलोमीटर लंबी ‘साइकिल थान’ का आयोजन किया गया। इस साइकिल रेस में निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 18 वर्षीय दिव्यांशु सिंह ने 1 घंटे 39 मिनट 25 सेकंड में यह दूरी तय कर प्रथम स्थान हासिल किय
.
यह रेस शहर से कॉफी पॉइंट तक आयोजित की गई थी, जिसमें से केवल 36 प्रतिभागी ही कॉफी पॉइंट तक पहुँच पाए। लक्ष्य रात्रे ने 1 घंटे 41 मिनट में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि संतोष गुप्ता 1 घंटे 41 मिनट 2 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
रेस को टीपी नगर चौक से सुबह महापौर संजू देवी राजपूत और जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ‘स्वच्छ शहर व स्वच्छ गांव, स्वच्छ तन व मन, निर्मल पर्यावरण’ की थीम पर जागरूकता फैलाना था।

बारिश के बीच प्रतियोगिता में दिखा जज़्बा
बारिश के बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह बना रहा। महिला वर्ग में अनम सिद्दीकी ने प्रथम और अनसङ्ख्या कंवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शीर्ष 10 प्रतिभागियों में राम पटेल (चौथा), जुनैद खान (पांचवां), नैतिक तिवारी (छठवां), पुष्कर तिवारी (सातवां), देवांशु भालु (आठवां), अमितेश सिंह (नवां) और जाहिद अली (दसवां) शामिल रहे।
महापौर राजपूत और आयुक्त पांडेय ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम पुरुष विजेता को 11 हजार रुपए, द्वितीय को 7 हजार और तृतीय को 5 हजार रुपए नकद दिए गए। महिला वर्ग में प्रथम विजेता को 3 हजार और द्वितीय विजेता को 2 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिला।

आयोजन के साथ चला सफाई अभियान
इस आयोजन के साथ ही निगम की स्वच्छता टीम ने कॉफी पॉइंट पर कचरा संग्रहण अभियान भी चलाया। इस दौरान लगभग 3 क्विंटल प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया और मार्ग की साफ-सफाई की गई। सबसे अधिक कचरा संग्रहण करने वाली टीम को 1 हजार, दूसरी टीम को 700 और तीसरी टीम को 500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।
<
