संभागायुक्त सुनील जैन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में पूर्ण गंभीरता और पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 31 के अंतर्गत 257 मतदान केंद्रों के बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण के दौर
.
इस बीच कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के मतदाताओं से एसआईआर में सक्रिय भागीदारी करने और बीएलओ वितरित फॉर्म भरकर जमा करने की अपील की है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभागायुक्त सुनील जैन ने जोर देकर कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्य को निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपादित करें।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, इसलिए प्रत्येक बीएलओ को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी चाहिए। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर गणना पत्रक भरने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

कलेक्टर ने मतदाताओं से की ये अपील
उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान किसी भी कठिनाई का सामना करने पर बीएलओ संबंधित तहसीलदार या नोडल अधिकारी से हेल्प ले सकते हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें।
कार्यक्रम का उद्देश्य और प्रक्रिया
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं की पहचान और उनका सत्यापन करना है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रहे और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम के तहत सभी मतदाताओं को अपनी उपस्थिति सत्यापित करनी होगी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करने होंगे।
पारदर्शिता और मार्गदर्शन
उन्होंने आश्वस्त किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी, जिससे मतदाता सूची अधिक सटीक और अद्यतन बन सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी ने भी प्रशिक्षण सत्र में मौजूद बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिशा-निर्देश दिए। एसआईआर का यह कार्य 4 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
<
