![]()
.
एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव के नेतृत्व में कमला कॉलेज प्रशासन से छात्राओं के हित मे मुलाकात की गई। राजा यादव ने कहा यहां बीकॉम में इस वर्ष तीसरे सेमेस्टर की छात्राओं ने पिछले वर्ष अनियमित छात्र के रूप में दूसरे कॉलेज से परीक्षा दी थी। लेकिन दुर्ग यूनिवर्सिटी का नया नियम है कि जो छात्र पिछले वर्ष अनियमित छात्र के तौर पर परीक्षा दी है। ऐसे छात्रों को नियमित तौर पर कॉलेज में एडमिशन नहीं दिया जाएगा। जब यह नियम है तो छात्राओं को एडमिशन दिया ही क्यों गया। जब छात्राओं को कॉलेज द्वारा ली जाने वाली परीक्षा, असाइनमेंट सब कार्य कराए जा चुके है इसके बाद उन्हें कॉलेज से बाहर का रास्ता दिखना गलत है।
प्रदेश सचिव शुभम प्रजापति के कहा ऐसे में छात्रों के भविष्य पर संकट है। प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है। अंतिम समय में नियम का हवाला देकर प्रशासन अपनी गलती से पीठ नहीं दिखा सकता। छात्रों कि समस्याओं का निराकरण करें। अन्यथा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शुभम प्रजापति, मिथलेश चंदेल, आयुष सिन्हा, गीतेश, कपिल शर्मा, लोकेश साहू, केशव सहित अन्य मौजूद थे।
<
