Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Didn’t give money for drinking, son murdered mother in surguja | शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मां को मार-डाला: सरगुजा में बेटे ने पिता पर भी किया हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Didn’t give money for drinking, son murdered mother in surguja | शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मां को मार-डाला: सरगुजा में बेटे ने पिता पर भी किया हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार – Ambikapur (Surguja) News

By adminSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 30 at 1523201e837d46 1 1759238045
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर मां को मार डाला।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बतौली थाना क्षेत्र की है।

.

जानकारी के मुताबिक, सुखन साय मझवार (27) अपने माता-पिता के साथ सेदम गांव में रहता है। सोमवार शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा और अपनी मां तिजो बाई (54) से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। मां ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया।

ऐसे में नाराज बेटे ने डंडे से मां की पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव में आए पिता शनी राम पर उसने हमला कर दिया। दोनों पिटने के बाद वह घर से चला गया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में आई अंदरूनी चोट की वजह से मां की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घायल पिता अस्पताल में भर्ती

जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। वह चल भी नहीं पा रहा था। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर बतौली पुलिस ने मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने आरोपी बेटे सुखन साय मझवार को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुखन कई दिनों से शराब पी रहा था और परिवार वालों से पैसे मांगकर उन्हें परेशान कर रहा था।

न्यायिक पर भेजा जेल

वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ धारा 103(1), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Gandhi Arrested, RS 9.83 Cr Compensation; Money Laundering Allegations

June 4, 2026

मुंगेली में लाइफ लाइन हॉस्पिटल को सीएमएचओ ने थमाया नोटिस:आयुष्मान योजना के नियमों के पालन में कमी,मरीजों से फीडबैक लेकर दिए सुधार के निर्देश

June 4, 2026

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072846
Views Today : 39
Views Last 7 days : 1373
Views Last 30 days : 5729
Total views : 96373
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.