Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dhirendra Shastri said – Hindus are used to slavery | रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिन्दुओं को गुलामी की आदत: कहा- बार-बार जगाना पड़ता है, छत्तीसगढ़ में पदयात्रा, जशपुर में कथा करने की जताई इच्छा – Chhattisgarh News
Breaking News

Dhirendra Shastri said – Hindus are used to slavery | रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिन्दुओं को गुलामी की आदत: कहा- बार-बार जगाना पड़ता है, छत्तीसगढ़ में पदयात्रा, जशपुर में कथा करने की जताई इच्छा – Chhattisgarh News

By adminOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2025 10 05t0011591551759665218 1759691495
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिन्दुओं को गुलामी की आदत लग चुकी है। बार-बार जगाना पड़ता है।

रायपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है। वो दो दिन अपना दिव्य दरबार भी लगाएंगे। रविवार को प्रेसवार्ता में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिन्दुओं को गुलामी की आदत लग चुकी है। बार-बार जगाना पड़ता है।

.

इसके साथ ही, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे। जशपुर में कथा करने की भी इच्छा भी जताई। उन्होंने बताया कि वे 17 नवंबर को दिल्ली से वृंदावन के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा साथ ही 8 देशों की यात्रा के अपने अनुभव भी साझा किए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मान्यता तभी मिलती है जब विषय का अध्ययन विदेश में किया गया हो। इसलिए, वे जल्द ही कैम्ब्रिज जाकर अलौकिक शक्तियों पर अध्ययन करेंगे। इसके बाद, वे विदेशों में दरबार लगाएंगे।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री में शामिल होने की अपील छत्तीसगढ़ वासियों से की है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री में शामिल होने की अपील छत्तीसगढ़ वासियों से की है।

धर्मांतरण पर बोले- कोई अपनी इच्छा से करें तो काेई बात नहीं

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने छत्तीसगढ़ सरकार से इस दौरान गायों की सुरक्षा के लिए गौ अभ्यारण बनाने की मांग भी की। धर्मांतरण पर कहा कि कोई अपनी इच्छा से करे तो कोई बात नहीं, इसमें हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन लालच देकर, जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

आई लव मोहम्मद से दिक्कत नहीं, आई लव महादेव से भी नहीं होनी चाहिए

आई लव मोहम्मद के विवाद पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, हमें इससे कोई दिक्कत नहीं, लेकिन ये सब जिन वजहों से किया जा रहा, उससे दिक्कत है। जो लोग ये कर रहे हैं, उनका ट्रीटमेंट भी सही से किया जा रहा है। जो लोग इसे सही कह रहे उन्हें आगे फिर आई लव महादेव से भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

8 अक्टूबर तक रायपुर में रहेंगे धीरेंद्र शास्त्री

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 8 अक्टूबर तक रायपुर में रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। गुढ़ियारी के परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इस कार्यक्रम में किसी भी तरह का विवाद ना हो, इसलिए पुलिस के अलावा 5 हजार बाउंसर्स भी तैनात रहेंगे।

8 हजार से ज्यादा लोग दे रहे सेवा

‘दिवंगत पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन’ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सौरभ कुमार ने बताया कि, आयोजन के दौरान लाखों श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में बुजुर्गों और दिव्यांगों को परेशानी ना हो, इसलिए 4 से 8 अक्टूबर तक नि:शुल्क 200 ई-रिक्शा चलाया जाएगा।

इन रिक्शों से कहीं से भी कथा स्थल तक आना-जाना कर सकते हैं। भक्तों के लिए रोजाना रात 9 और सुबह 10 बजे भोजन (भंडारा) की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। वहीं 8 हजार से ज्यादा लोग सेवा देंगे।

यहां खड़ी कर सकेंगे गाड़ियां

कथा सुनने के लिए पहुंचने वाली श्रद्धालुओं के लिए समिति ने पॉर्किंग की व्यवस्था की है। साइंस कॉलेज मैदान, कोटा मैदान, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित मैदान में कार-बाइक श्रद्धालु खड़ी कर सकेंगे।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लेते हुए सीएम साय।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लेते हुए सीएम साय।

इस कार्यक्रम में यह लोग होंगे शामिल

कथा सुनने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कौशल्या देवी साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वीणा सिंह, मंत्रिमंडल के सहयोगी, रायपुर के चारों विधायक सहित निगम, मंडल के सदस्य, नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक जन शामिल होंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068253
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1042
Views Last 30 days : 4084
Total views : 89213
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.