.
धीवर समाज धमतरी परगना की ओर से 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक शहर के सभी 40 वार्डों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाएगा। युवाओं को नशा से दूर रहकर अपने मां-बाप, घर-परिवार, भाई-बहन की सेवा और संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। नशा मुक्ति अभियान की शुरूआत 7 अक्टूबर को शीतला माता मंदिर परिसर महिमासागर वार्ड से हुआ।
समाज के वरिष्ठ डा. दिनेश कुमार नाग ने कहा नशे के कारण कई परिवार बर्बाद हो गए है। परिवार के बड़ों को नशा करते देखकर बच्चे भी इस बुराई की ओर बढ़ते जा रहे हैं। समाज द्वारा आरंभ किया गया नशामुक्ति जागरूकता अभियान बेहद सराहनीय है। गायत्री शक्तिपीठ के धमतरी जिला समन्वयक दिलीप कुमार नाग ने कहा परिवार में माता-पिता को नशामुक्त सुचिता पूर्ण स्वस्थ वातावरण बनाना चाहिए, ताकि बच्चों पर नशे के दुर्व्यसन का तनिक भी प्रभाव न पड़े। महा संरक्षक परमेश्वर फूटान ने कहा कि इस नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत धमतरी के प्रत्येक वार्ड में बैठक आयोजित कर महिला-पुरुष सभी परिजनों को नशा से परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देकर परिवार को हर तरह के नशे से दूर रखने का अनुरोध किया।
अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा ने कहा नशा का त्याग करने के साथ ही समाज में रक्तदान करने वालों का रजिस्टर तैयार किया जाना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में समाज के किसी भी परिजन को ब्लड उपलब्ध कराकर उसकी जीवन रक्षा किया जा सके। कार्यक्रम में सचिव सोहन धीवर, सोनू नाग, जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल, पार्षद कोमल सार्वा, संतोषी धीवर, आशा धीवर, संगीता सपहा, पार्वती सपहा, यशवंत कोसरिया, दिलीप धरमगुड़ी, गैंदलाल धीवर, मनोज रिगरी, अभिमन्यु फूटान, तीरथ फुटान, बुधारू राम धीवर, राजेन्द्र नाग, ब्रम्हा नाग, संतोष नाग आदि मौजूद रहे।
<
