Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dhamtari: Two people arrested for issuing fake SIM cards | धमतरी में फर्जी सिम जारी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार: फर्जी कॉल, ओटीपी चोरी के लिए किया इस्तेमाल, दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा – Dhamtari News
Breaking News

Dhamtari: Two people arrested for issuing fake SIM cards | धमतरी में फर्जी सिम जारी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार: फर्जी कॉल, ओटीपी चोरी के लिए किया इस्तेमाल, दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा – Dhamtari News

By adminOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26a745c4 d232 4cd5 9bab bbcdb5d7b09f 1760537007614
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी में फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले दो पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किए हैं। इन एजेंटों पर अर्जुनी और मगरलोड थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमा

.

धमतरी पुलिस ने अर्जुनी थाना क्षेत्र से 139 फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले एक एजेंट को पकड़ा है, जबकि मगरलोड थाना क्षेत्र से एक फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले एजेंट की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले भी सिटी कोतवाली और सिहावा पुलिस चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

1c041b23 68ea 4138 9a84 66bb9299cd13 1760537007615

सिम कार्डों का इस्तेमाल फर्जी कॉल किया गया

धमतरी पुलिस ने प्वाइंट ऑफ सेल (POS) एजेंटों की ओर से फर्जी सिम कार्ड जारी करने की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान अर्जुनी थाना अंतर्गत पीओएस एजेंट नूरेन्द्र पुरी (23, निवासी ग्राम तरसींवा) ने एयरटेल के 95 और वोडाफोन-आइडिया के 44, कुल 139 सिम कार्ड फर्जी तरीके से जारी किए थे।

आरोपी ने ग्राहकों के आधार कार्ड, फोटो और बायोमेट्रिक डेटा का दुरुपयोग कर बिना सत्यापन के सिम कार्ड एक्टिवेट किए। इन सिम कार्डों का उपयोग फर्जी कॉल, ओटीपी चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी सहित साइबर अपराधों में किया गया। पुलिस ने आरोपी नूरेन्द्र पुरी से सिम जनरेट करने में प्रयुक्त मोबाइल और सिम कार्ड जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

4ce071e9 5f9f 4607 8f01 bd50b7260149 1760537007615

आधार कार्ड और फेस आईडी किया गया इस्तेमाल

वहीं, मगरलोड थाना क्षेत्र में शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिओ एजेंट नंदकुमार निषाद (41, निवासी ग्राम बोरसी भाठापारा) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने वर्ष 2022 में एक व्यक्ति का जिओ सिम नंबर खरीदा था, लेकिन उसकी जानकारी के बिना उसके आधार कार्ड और फेस आईडी का उपयोग कर फर्जी सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को जारी कर दिया।

जांच में पाया गया कि आरोपी ने पीओएस आईडी नंबर का दुरुपयोग कर सिम कार्ड फर्जी तरीके से एक्टिवेट किया था। पुलिस ने आरोपी से सिम जारी करने में प्रयुक्त मोबाइल और पीओएस सिम उपकरण बरामद कर उसे भी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074018
Views Today : 1874
Views Last 7 days : 3447
Views Last 30 days : 8112
Total views : 99911
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.