Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dhamtari closed in protest against religious conversion | धर्मांतरण के विरोध में धमतरी बंद: विवादित टिप्पणी पर बवाल, सर्व हिंदू समाज ने किया थाने का घेराव, SDM को ज्ञापन सौंपा – Dhamtari News
Breaking News

Dhamtari closed in protest against religious conversion | धर्मांतरण के विरोध में धमतरी बंद: विवादित टिप्पणी पर बवाल, सर्व हिंदू समाज ने किया थाने का घेराव, SDM को ज्ञापन सौंपा – Dhamtari News

By adminDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
aa8def63 a3b2 4481 8983 549fb8a685a8 1766586393593
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


धमतरी जिले में बुधवार को धर्मांतरण के विरोध में बंद का व्यापक असर देखा गया। सुबह से शाम तक दुकानें बंद रही। इस दौरान एक कथित विवादित टिप्पणी को लेकर बवाल हो गया, जिसके बाद सर्व हिंदू समाज ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम पा

.

यह बंद उत्तर बस्तर के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में 15 से 18 दिसंबर 2025 के बीच हुई कथित घटना के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने बुलाया था। इस बंद को सर्व हिंदू समाज के साथ-साथ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का भी पूरा समर्थन मिला।

f9fc4d66 2dea 429b ab60 25252830dd00 1766586393594
fb0ce507 e852 4565 93b1 db9e2ffdc7bb 1766586393592
cfca1e1d 3a60 40bf 9681 95b3eb1d2465 1766586393593

धमतरी में व्यापारियों ने स्वत: बंद की दुकानें

धमतरी नगर में सुबह से ही अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापारियों और आम नागरिकों ने स्वेच्छा से बंद में सहभागिता कर एकजुटता का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बंद को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी व्यापारियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बंद के दौरान सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घड़ी चौक पर एकत्रित हुए। यहां धर्मांतरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, जिसमें ‘पूर्णता धर्मांतरण बंद होना चाहिए’ जैसे नारे लगाए गए।

b0bd5059 0520 4697 9506 9e9b57f87f72 1766586393592

विवादित टिप्पणी को लेकर प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी

एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के दौरान एक विवादित टिप्पणी को लेकर तहसील कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी हुई। हिंदू समाज ने इस टिप्पणी पर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव भी किया।

दोपहर लगभग 3:30 बजे सर्व समाज के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

f9e53ce6 3142 4c52 9c33 abec589c97aa 1766586393597

कांकेर घटना को लेकर सर्व हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन

जिला सह मंत्री दीपक कुमार सोनी ने बताया कि तहसील कार्यालय परिसर में एक महिला द्वारा हिंदू समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके विरोध में सर्व हिंदू समाज के लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और बाद में संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने गए।

26d453d1 c5e0 4970 b3b9 651334c8db6c 1766586393593

सर्व हिंदू समाज के संरक्षक दीपक लखोटिया ने कहा कि यह विरोध लगातार हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मांतरण को लेकर प्रशासनिक संरक्षण दिया जा रहा है और बाहर से आने वाले धन का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पैसों का लालच देकर भोले-भाले लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

सर्व हिंदू समाज ने शासन से मांग की है कि धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही बाहर से आने वाली राशि को रोकने और धर्मांतरण से जुड़ी सुविधाओं को बंद करने की मांग भी की गई है।

बताया गया कि सर्व हिंदू समाज ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075328
Views Today : 91
Views Last 7 days : 2277
Views Last 30 days : 9936
Total views : 104358
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.