धमतरी41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जवान का शव फंदे से उतरा गया
धमतरी में एक सीएएफ (CAF) जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जवान का भाई घर पहुंचा तो उसे जवान फांसी के फंदे पर लटका मिला।
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अपना पिंक सिटी स्थित एक किराए के मकान में हुई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जवान का भाई, जिसे लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी, तत्काल गांव से धमतरी पहुंचा। उसने देखा कि जवान की पत्नी अपनी रिश्तेदारी के घर चली गई थी, और जवान फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
देखिये घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें

फंदे से जवान की लाश को निचे उतारते हुए परिजन और पुलिसकर्मी

मौके पर पहुँच कर पुलिस जांच में जुट गई है
जवान बंगाल चुनाव ड्यूटी के बाद ब्रेक में पंहुचा था घर
मृतक जवान की पहचान जागेश्वर ठाकुर (37) के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय संतराम ठाकुर के पुत्र थे। वह सीएएफ की 10वीं बटालियन की एफ कंपनी में सिविल लाइन, रायपुर में पदस्थ थे। जागेश्वर 24 मार्च को रायपुर से पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी पर गए थे और 2 मई को शाम 4 बजे वापस लौटे थे।
उन्हें 5 दिन का ब्रेक मिला था, जिसके बाद वह धमतरी स्थित अपने किराए के मकान में आए थे। जागेश्वर पिछले 7-8 वर्षों से धमतरी में रह रहे थे और मूल रूप से भटगांव थाना रनचीराई के निवासी थे।

जागेश्वर ठाकुर सीएएफ की 10वीं बटालियन की एफ कंपनी में सिविल लाइन, रायपुर में पदस्थ थे।

पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक CAF जवान नशे का आदी था, वो रोज ही सरब पीया करता था। जिसे ले कर आए दिन उसकी पत्नी के साथ उसका विवाद होता रहता था। 9 मई को भी इसी बात को ले कर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था।
इस विवाद के बाद देर शाम जवान की पत्नी अपनी रिश्तेदारी के घर चली गई। अपने देवर ललित को उसने 9 मई की ही रात कॉल कर के साडी बात बताई और कहा की वह बच्चों के साथ पास के ही गांव में अपने परिजन के घर आ गई है।
अगले दिन ललित उस से मिलने लगभग 4 बजे धमतरी के पिंक सिटी पहुंचा तो पाया की घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने बहुत कोशिश की पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसने अपनी भाभी को इसकी जानकारी दी।
भाभी ने पीछे के दरवाजे पर ईंट तोड़कर कमरे में जाने को कहा।ललित जब वहां पंहुचा तो देखा कि भाई जागेश्वर ठाकुर (37) ने पंखे के हुक से गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद ललित (मृतक जवान के भाई) ने पुलिस को सूचित किया। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घर पर गमछे के फंदे पर लटका मिला जवान का शव
भाई ने बताया क्या हुआ था
सीएएफ जवान के भाई ललित कुमार ठाकुर ने बताया कि उनके बड़े भाई रायपुर में सीएएफ में पदस्थ थे। ललित ने बताया कि उनकी भाभी ने रात में फोन कर झगड़े की जानकारी दी थी। इसके बाद वह देर शाम निवास स्थान पर पहुंचे, जहां दरवाजा अंदर से बंद था।
अंदर जाने का रास्ता न मिलने पर उन्होंने भाभी को फोन किया, जिन्होंने पीछे के दरवाजे पर ईंट तोड़कर कमरे में जाने को कहा। जब ललित कमरे में घुसे, तो उन्होंने अपने भाई को फांसी पर लटका पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
ललित ने यह भी बताया कि जागेश्वर 2009 में सीएएफ में भर्ती हुए थे और हाल ही में पश्चिम बंगाल ड्यूटी से 5 दिन के ब्रेक पर घर आए थे।

पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दी गई
जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी:सीएसपी
सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कल रात 9:30 बजे सूचना मिली की जागेश्वर ठाकुर (37) नाम के व्यक्ति ने फांसी लगा लिया है,जो की CAF जवान है,जिन्होंने फाँसी में लटक कर आत्महत्या की है। जिस पर पंचनामा पूरा कर लिया है,और एफएसएल की टीम ने पहुंच कर मौके की जांच की है,बटालियन को सूचना दी जाएगी,वहीं जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
…………………….
इस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
खैरागढ़ में CAF जवान ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या:उदयपुर-पैलेस में ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली,एक दिन पहले छुट्टी से लौटा था
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में (BSF) के छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। जवान भिलाई का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। घटना छुईखदान थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर..

<
