Uncategorized

धमतरी में गौ-तस्करी पर कार्रवाई, मेचका पुलिस ने 32 मवेशी मुक्त कराए, 3 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी जिले में गौ-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मेचका पुलिस ने 32 मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। पुलिस ने मवेशियों को जंगल के रास्ते ओडिशा के नवरंगपुर ले जा रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ग्राम अरसीकन्हार से खालगढ़ मार्ग होते हुए बड़ी संख्या में मवेशियों को ओडिशा की ओर ले जा रहे थे। आरोप है कि मवेशियों को बिना पर्याप्त चारा-पानी दिए लाठी-डंडों से क्रूरतापूर्वक पीटते हुए ले जा रहे थे।

सूचना मिलने पर मेचका पुलिस ने अरसीकन्हार-खालगढ़ मार्ग पर नहर से करीब 500 मीटर आगे जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने 3 लोगों को बड़ी संख्या में मवेशियों को हांकते हुए पकड़ लिया।

पुलिस की पूछताछ और मौके की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 32 मवेशी बरामद हुए। सभी मवेशियों को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में गरियाबंद जिले के जोबा गांव के घनश्याम सेन (40), केराबाहरा के देवशरण (52) और जोबा के ओंकार ठाकुर (32) शामिल हैं।

उन पर पशु परिरक्षण और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button