Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dense fog causes road accident in Balrampur | बलरामपुर में घने कोहरे के कारण हादसा: अर्टिगा और ट्रक में भिड़ंत, पूजा करने जा रहे 6 घायल, गाड़ी बुरी तरह हुई डैमेज – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Dense fog causes road accident in Balrampur | बलरामपुर में घने कोहरे के कारण हादसा: अर्टिगा और ट्रक में भिड़ंत, पूजा करने जा रहे 6 घायल, गाड़ी बुरी तरह हुई डैमेज – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7238e0b5 fa71 454e a65e 6549787c3e54 1765776216285
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7238e0b5 fa71 454e a65e 6549787c3e54 1765776216285

बलरामपुर जिले में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर जमाई के पास एक अर्टिगा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई, जबकि उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

.

कार में दो महिलाएं, दो बच्चे, एक बुजुर्ग और चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। सभी को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी की स्थिति सामान्य बताई है। घायल रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 12 के निवासी बताए जा रहे हैं।

मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, सभी लोग छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश के डाला स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

विजिबिलिटी बेहद कम

बता दें कि छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर में इन दिनों घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम हो गई है। कई इलाकों में पांच मीटर से अधिक दूरी तक कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, धीमी गति बनाए रखें और कोहरे के दौरान फॉग लाइट का उपयोग करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074965
Views Today : 45
Views Last 7 days : 2691
Views Last 30 days : 9111
Total views : 103053
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.