Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Demand for Katghora to be made a district intensifies | कटघोरा को जिला बनाने की मांग तेज: अधिवक्ताओं ने SDM को सौंपा आवेदन, डिमांड पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी – Korba News
Breaking News

Demand for Katghora to be made a district intensifies | कटघोरा को जिला बनाने की मांग तेज: अधिवक्ताओं ने SDM को सौंपा आवेदन, डिमांड पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी – Korba News

By adminOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e8ee1abd 8793 404f 946a 0ba4f89bdeda1760686761534 1760687470
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e8ee1abd 8793 404f 946a 0ba4f89bdeda1760686761534 1760687470

राज्योत्सव के अवसर पर कटघोरा को जिला घोषित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। कटघोरा के एडवोकेट संघ और स्थानीय संगठनों ने अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 1 नवंबर तक सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया,

.

यह मांग सालों से चली आ रही है, जिसके लिए एडवोकेट और स्थानीय संगठन संघर्षरत हैं। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि राज्योत्सव के दिन, यानी 1 नवंबर को कटघोरा को जिला घोषित किया जाए। इस मांग को 50 से अधिक सामाजिक संगठन और समुदाय समर्थन दे चुके हैं।

कांग्रेस और भाजपा के कार्यकाल में रखी गई थी बात

एडवोकेट संघ के अध्यक्ष राजेश पाल ने बताया कि कटघोरा को जिला बनाने के संबंध में पहले भी ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों के कार्यकाल में यह बात रखी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मांग को लेकर दो साल तक प्रदर्शन भी किया गया था।

जिस दौरान सरकार और मंत्रियों ने जल्द जिला बनाने का आश्वासन दिया था। संघ के सचिव अमित सिंह ने बताया कि इससे पहले अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी की पदस्थापना की मांग भी की गई थी, लेकिन वह भी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब सरकार किसी की भी रहे, एक बड़ा आंदोलन फिर से किया जाएगा, जिसकी तैयारी की जा रही है।

मूलनिवासी किसान संघ ने भी दिया समर्थन

मूलनिवासी किसान संघ के सदस्य लाल बहादुर कोर्राम ने कहा कि उनका संघ जिला वकील संघ के साथ खड़ा है और इस आंदोलन में सभी सदस्य आगे बढ़कर प्रदर्शन करेंगे। संत एकता परिषद के सदस्य मुरली दास ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि यदि इस बार जिला नहीं बना तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कटघोरा के एसडीएम तन्मय खन्ना ने बताया कि एडवोकेट संघ ने अपनी मांग रखी है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और इस पर विचार किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक:पुलिस ने कब्जे से धारदार तलवार किया जब्त, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073950
Views Today : 512
Views Last 7 days : 2085
Views Last 30 days : 6750
Total views : 98549
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.