छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के आपत्तिजनक बयानों को लेकर विरोध तेज हो गया है। अग्रवाल और सिंधी समाज ने उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
.
इसी क्रम में 30 अक्टूबर को बड़ी संख्या में अग्रवाल और सिंधी समाज के लोग पेंड्रा थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को एक ज्ञापन सौंपकर अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

धार्मिक भावनाएं आहत होने की कही बात
समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में बताया कि बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन, भगवान झूलेलाल और राष्ट्रनायकों के प्रति की गई टिप्पणी से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि समाज की आस्था और श्रद्धा को भी ठेस पहुंची है।
इससे पहले, गौरेला में भी सिंधी और अग्रवाल समाज ने पुलिस अधीक्षक को राज्यपाल के नाम आवेदन सौंपा था। इसमें अमित बघेल पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी।

…………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
अमित बघेल बोले-मारवाड़ी-सिंधी समाज ने छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया: माफी मांगने पर कहा- FIR से पहले चर्चा क्यों नहीं की, जैसा करोगे, वैसा पाओगे

अमित बघेल ने दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम से खास बातचीत की।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने के बाद प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने अग्रवाल और सिंधी समाज को लेकर टिप्पणी की। अग्रवाल और सिंधी समाज के लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विरोध किया। इस मामले में रायपुर और सरगुजा में बघेल के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
<
