छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय योगासन क्रीड़ा प्रतियोगिता रायपुर में संपन्न हुई। शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बैरन बाजार में हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के इंजीनियरिंग, पॉलि
.
विद्यार्थियों ने शारीरिक संतुलन और मानसिक एकाग्रता का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक किशोर कुमार भारद्वाज और वरिष्ठ खेल अधिकारी कोंडल राव ने बताया कि सीएसवीटीयू विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।
प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम रात्रे थे। विश्वविद्यालय टीम के चयनकर्ताओं में अनीता वर्मा (कोच और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) और डॉ. मेजर सिंह शामिल थे। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने अलग-अलग योगासन विधाओं में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

विजेताओं का चयन और सम्मान
निर्णायक मंडल ने संतुलन, अनुशासन और प्रस्तुति के मानदंडों पर विजेताओं का चयन किया। समापन सत्र में अतिथियों ने विजेता और उपविजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय चयन समिति ने कुल 14 विद्यार्थियों का सीएसवीटीयू विश्वविद्यालय योगासन टीम के लिए चयन किया।
CSVTU विश्वविद्यालय योगासन टीम के लिए चयनित विद्यार्थी
इनमें यश देशाले (आरसीईटी भिलाई), तोषानी साहू (बीआईटी दुर्ग), आदर्श सिंह (एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक दंतेवाड़ा), डुमेश कुमार (जीईसी रायपुर), प्रदीप कुमार केंवट (आरसीपी रायगढ़), कलेश चंद्रवंशी और सूर्यप्रकाश शुक्ला (सीईसी बिलासपुर) प्रमुख हैं। ये चयनित खिलाड़ी आगामी अखिल भारतीय और अंतर-विश्वविद्यालय योगासन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

<
