Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CSEB ने NHAI से मांगे 50 करोड़, लागत बढ़ने से रिंग रोड सर्विस लेन चौड़ीकरण परियोजना अटकी
Breaking News

CSEB ने NHAI से मांगे 50 करोड़, लागत बढ़ने से रिंग रोड सर्विस लेन चौड़ीकरण परियोजना अटकी

By adminApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
15 04 2026 cseb nhai dispute
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CSEB ने लागत बढ़ने पर NHAI से 50 करोड़ रुपये मांगे। भुगतान न होने से रिंग रोड सर्विस लेन चौड़ीकरण परियोजना अटकी, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 15 Apr 2026 09:00:08 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Apr 2026 09:00:08 AM (IST)

CSEB ने NHAI से मांगे 50 करोड़, लागत बढ़ने से रिंग रोड सर्विस लेन चौड़ीकरण परियोजना अटकी
रिंग रोड सर्विस लेन चौड़ीकरण परियोजना अटकी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. CSEB ने NHAI से 50 करोड़ रुपये की मांग की
  2. लागत बढ़ने से रिंग रोड परियोजना में देरी हुई
  3. सर्विस लेन चौड़ीकरण का काम फिलहाल अटका हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में यातायात सुधार के लिए प्रस्तावित रिंग रोड सर्विस लेन चौड़ीकरण परियोजना अब लागत बढ़ने के कारण अटक गई है। सरोना से लाभांडी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर 100 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इस परियोजना में अब बड़ा बदलाव सामने आया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (सीएसईबी) ने सर्विस लेन में लगे बिजली खंभों को हटाने और शिफ्टिंग के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की मांग की है। इससे परियोजना की कुल लागत बढ़कर लगभग 150 करोड़ रुपये हो गई है। अतिरिक्त बजट के अभाव में फिलहाल निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर बजट बढ़ाने की मांग की है।

14.25 किमी में होना है चौड़ीकरण

परियोजना के तहत सरोना से लाभांडी तक 14.25 किलोमीटर लंबे हिस्से में दोनों ओर की सर्विस लेन को 10-10 मीटर तक चौड़ा किया जाना है। इससे स्थानीय यातायात को मुख्य मार्ग से अलग सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या में कमी आएगी।

बिजली खंभे बन रहे बाधा

सर्विस लेन के किनारे बड़ी संख्या में बिजली के खंभे लगे हुए हैं, जिन्हें हटाना और दूसरी जगह शिफ्ट करना जरूरी है। सीएसईबी ने इसके लिए करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च बताया है। इसी कारण परियोजना की लागत में बड़ा इजाफा हुआ है। जब तक खंभों की शिफ्टिंग नहीं होती, तब तक कार्य शुरू करना संभव नहीं है।

केंद्र से अतिरिक्त बजट की मांग

  • बढ़ी हुई लागत को देखते हुए एनएचआइ ने केंद्र सरकार को संशोधित प्रस्ताव भेजा है। इसमें कुल परियोजना लागत 150 करोड़ रुपये दर्शाई गई है। अब केंद्र से अतिरिक्त बजट स्वीकृत होने का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही मंजूरी मिलेगी, प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। फिलहाल फाइल स्तर पर प्रक्रिया जारी है।
  • रिंग रोड सर्विस लेन चौड़ीकरण के लिए संशोधित बजट का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। बिजली खंभों की शिफ्टिंग के कारण लागत बढ़ी है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य को प्राथमिकता से शुरू किया जाएगा। – प्रदीप कुमार लाल क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआइ

फैक्ट फाइल ‌

  • कुल लंबाई -14.25 किलोमीटर ‌
  • प्रारंभिक लागत- 100 करोड़ ‌
  • वर्तमान संशोधित लागत-150 करोड़

इन इलाकों को मिलेगा सीधा लाभ

परियोजना पूरी होने पर लाभांडी, तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, संतोषी नगर, भाठागांव बस स्टैंड और सरोना क्षेत्र के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। यहां रोजाना भारी ट्रैफिक दबाव रहता है, जिससे जाम की स्थिति बनती है। सर्विस लेन चौड़ी होने से स्थानीय वाहनों को अलग मार्ग मिलेगा और मुख्य सड़क पर दबाव कम होगा। इससे व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और आवागमन आसान होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में मोदी–साय की गारंटी बीजेपी विधायकों ने की फेल:विधायक निधि फंड से ज्यादा भुगतान पर कांग्रेस उठाए सवाल, बोले विकास चल रहा कागजों में

June 25, 2026

Bilaspur Woman Suspicious Death | Husband Suicide Claim, Family Murder Charge

June 25, 2026

बिलासपुर में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:अफेयर के शक में जिंदा जलाने की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान, पति फरार

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075517
Views Today : 600
Views Last 7 days : 2497
Views Last 30 days : 10459
Total views : 105067
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.