Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:अफेयर के शक में जिंदा जलाने की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान, पति फरार
Breaking News

बिलासपुर में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:अफेयर के शक में जिंदा जलाने की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान, पति फरार

By adminJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 25 at 30252 am
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 25 at 30252 am
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति ने अफेयर के शक में कमरे में सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है। महिला के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाकर उसकी जान बचाई। महिला बुरी तरह झुलस गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पति फरार है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, ग्राम रेलहा निवासी 45 वर्षीय महिला अपने पति और 4 बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। महिला और उसका पति परछी में सो रहे थे, जबकि बच्चे कमरे में थे। आरोप है कि रात करीब 2.30 बजे पति उठा और बच्चों के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी। इसके बाद उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तड़के सिम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। बुधवार देर शाम आरोपी के बलौदाबाजार में होने की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुका था। शादी के 30 साल बाद भी नहीं गया शक पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ने अस्पताल में घायल महिला का बयान दर्ज किया। महिला ने बताया कि उसकी शादी को 30 साल हो चुके हैं। उसकी उम्र 45 वर्ष और पति की उम्र 48 वर्ष है। उनके तीन बेटियां और एक बेटा हैं। महिला के अनुसार पति कई वर्षों से उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर वह अक्सर विवाद और मारपीट करता था। मंगलवार रात भी उसी शंका ने खौफनाक रूप ले लिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur Woman Suspicious Death | Husband Suicide Claim, Family Murder Charge

June 25, 2026

Rajanandgaon Tax Evasion Arrest | 8.22 Crore Tax Relief Taken

June 25, 2026

20 की उम्र, 3 बच्चे और शादी का इंतजार:पहाड़ी कोरवाओं की ढुकू प्रथा, लिव-इन में रहते हैं कपल, कम उम्र में बन रहे मां-बाप

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075515
Views Today : 572
Views Last 7 days : 2469
Views Last 30 days : 10431
Total views : 105039
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.