Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur Woman Suspicious Death | Husband Suicide Claim, Family Murder Charge
Breaking News

Bilaspur Woman Suspicious Death | Husband Suicide Claim, Family Murder Charge

By adminJune 25, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 36 1782360445
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
image 36 1782360445

बिलासपुर में शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर ससुरालवालों पर केस दर्ज करने की मांग की है। वहीं, महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले के मधुपुर निवासी अदिति मौर्य (28) की शादी 10 फरवरी 2019 को दयालबंद मधुबन रोड निवासी रविकांत मौर्य से हुई थी। उनकी 13 महीने की बेटी भी है। रविकांत तिफरा सब्जी मंडी में व्यवसाय करता है। पति का दूसरी महिला से संबंध होने के आरोपों पर विवाद होता था।

पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि, वह बेटी को लेकर ऊपर कमरे में सो रहा था, जबकि अदिति नीचे थी। नीचे पहुंचने पर पत्नी बेड पर मिली। उसका दावा है कि अदिति ने सिल्क की साड़ी से फांसी लगाने की कोशिश की थी और फंदा खुलने से नीचे गिर गई।

अदिति मौर्य की शादी 10 फरवरी 2019 को रविकांत मौर्य से हुई थी।

अदिति मौर्य की शादी 10 फरवरी 2019 को रविकांत मौर्य से हुई थी।

शादी के बाद से प्रताड़ित किए जाने का आरोप

मृतका के भाई अखिलेश वर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि, शादी के कुछ समय बाद से ही अदिति को पति और ससुराल पक्ष शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। परिवार के लोगों का आरोप है कि, अदिति अक्सर फोन पर अपने साथ हो रही मारपीट और उत्पीड़न की जानकारी देती थी।

कई बार उसने मायके पक्ष को यह भी बताया था कि, पति उसके साथ मारपीट करता है। उसे प्रताड़ित किया जाता है। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से अदिति से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था। जब भी वे उससे बात करने की कोशिश करते, उसका पति रविकांत मौर्य किसी न किसी बहाने से बात नहीं कराता था। इससे परिवार के लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही थी।

दूसरी महिला से संबंध होने पर विवाद

वहीं, अदिति के भाई अभिषेक वर्मा ने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि, एक सप्ताह पहले अदिति ने पति के मोबाइल की चैट का वीडियो बनाकर अपनी बड़ी बहन पिंकी को भेजा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

अदिति मौर्य के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं।

अदिति मौर्य के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं।

23 जून को हुई थी मारपीट, फिर मिली मौत की खबर

मायके पक्ष का आरोप है कि, 23 जून को भी अदिति के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद परिजनों ने रविकांत मौर्य की मां से फोन पर संपर्क किया। तब उन्हें बताया गया कि अदिति और रविकांत के बीच कमरे में विवाद हो रहा था। कुछ देर बाद जानकारी दी गई कि अदिति का शव मिला है और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही अदिति के परिजन उत्तरप्रदेश से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि अदिति की मौत हो चुकी है। यह सुनकर परिजन हैरान रह गए।

मृतका के भाई अखिलेश वर्मा और परिजनों ने पति रविकांत मौर्य, सास-ससुर, ननद और नंदोई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मायके पक्ष बोला- शरीर पर मिले चोंट के निशान

मायके पक्ष का आरोप है कि अदिति के हाथ, गर्दन, पैर और कान पर चोट के निशान थे। उनका कहना है कि जिस जगह फांसी लगाने की बात कही जा रही है, वहां कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले। परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई है।

उनका यह भी आरोप है कि, घटना की सूचना उन्हें ससुराल पक्ष ने नहीं दी। बाद में दूसरे लोगों से जानकारी मिलने पर वे बिलासपुर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने कमरे और आसपास के स्थानों से सबूत इकट्ठे किए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों के लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

एएसपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

…………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

मौत के 3 दिन बाद खोदी गई नवविवाहिता की कब्र: मायके वाले बोले-पति ने अफेयर के शक में मार-डाला, हसबैंड ने कहा-बीमारी से गई जान

मौत के 3 दिन बाद ही नवविवाहिता की कब्र खोदकर लाश निकाली गई।

मौत के 3 दिन बाद ही नवविवाहिता की कब्र खोदकर लाश निकाली गई।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मौत के 3 दिन बाद ही नवविवाहिता की कब्र खोदकर लाश निकाली गई है। मायके पक्ष ने बेटी की हत्या करने और पति पर अफेयर के शक को लेकर अक्सर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में मोदी–साय की गारंटी बीजेपी विधायकों ने की फेल:विधायक निधि फंड से ज्यादा भुगतान पर कांग्रेस उठाए सवाल, बोले विकास चल रहा कागजों में

June 25, 2026

बिलासपुर में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:अफेयर के शक में जिंदा जलाने की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान, पति फरार

June 25, 2026

Rajanandgaon Tax Evasion Arrest | 8.22 Crore Tax Relief Taken

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075518
Views Today : 642
Views Last 7 days : 2539
Views Last 30 days : 10501
Total views : 105109
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.