Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Crop rotation-double drip system increases production | फसल चक्र-डबल ड्रिप सिस्टम से बढ़ाया उत्पादन: PhD के बाद युवा किसान ने किए खेती में कई नवाचार, खुद बना दिया बन नाशक यंत्र – kabirdham News
Breaking News

Crop rotation-double drip system increases production | फसल चक्र-डबल ड्रिप सिस्टम से बढ़ाया उत्पादन: PhD के बाद युवा किसान ने किए खेती में कई नवाचार, खुद बना दिया बन नाशक यंत्र – kabirdham News

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
yogesh sinha kaverdha 3 1 1759568673
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


किसान सिर्फ फसल उगाकर अन्न भंडार ही नहीं भरता बल्कि अपनी मेहनत और नवाचारी सोच के बल पर नई दिशा भी दिखाता है। कबीरधाम जिले के महाराजपुर गांव के युवा किसान योगेश सिन्हा ने यही कर दिखाया है। उन्होंने न सिर्फ परम्परागत खेती से इतर लगातार नवाचार करते हुए

.

किसान सिन्हा ने बताया, ग्रेजुएशन के बाद 2018 में मैंने पौध प्रजनन में पीजी और बाद में पीएचडी किया। नौकरी करने के बजाय पिता की राह पर चला। हमारे पास कुल 12 एकड़ जमीन है, जिस पर पिता सोयाबीन और अरहर की खेती करते थे। हालांकि मैंने आधुनिक खेती अपनाते हुए शुरुआत पपीते की बुवाई से की।

कबीरधाम जिले के महाराजपुर गांव के युवा किसान योगेश सिन्हा की तस्वीर।

कबीरधाम जिले के महाराजपुर गांव के युवा किसान योगेश सिन्हा की तस्वीर।

इस पर एक लाख रुपए खर्च हुए। घाटे के डर से मैंने शुरुआत केवल ढाई एकड़ से की थी। पौधों की सही वृद्धि हो और फसल रोग मुक्त रहे, इसके लिए फसल चक्र सहित ड्रेंचिंग और डबल ड्रिप सिस्टम आदि विधियां और उपाय अपनाए।

फसल चक्र अपनाने से खेत की मिट्‌टी उपजाऊ बनी रहती है। जबकि ड्रेंचिंग के तहत पानी में घुले पोषक तत्वों, कवक नाशक को सीधे पौधे की जड़ों के पास मिट्टी में डालते हैं। यह प्रक्रिया हर तीन दिन में करने से जड़ों के माध्यम से पौधों को उचित पोषण मिलता है।

छिड़काव की तुलना में इसमें खपत कम होती है और प्रभावशीलता बढ़ती है। ऐसे में पपीते से 4 लाख की कमाई हुई। पपीते की कटाई के बाद केले की फसल ली, जिस पर मात्र 40 हजार रुपए खर्च हुए और मुनाफा 8 लाख रुपए का हुआ।

किसान सिन्हा ने बताया, बन (खरपतवार या कीट) नाशक दवाई डालने के लिए मैंने खेत पर ही एक यंत्र भी बनाया। इस पर केवल 1200 रुपए खर्च हुए। इससे दवा डालते समय दूसरे पौधों को कोई नुकसान नहीं होता और दवा केवल लक्षित पौधे पर जाती है।

शुरुआत में उत्पाद बेचने में परेशानी आई लेकिन धीरे-धीरे व्यापारियों से संपर्क हुआ तो अब झारखंड, बिहार, दिल्ली, फिरोजाबाद तक के व्यापारी उत्पाद खरीद रहे हैं। मेरे प्रयोग को सफल देखकर अब राजस्थान और बिहार तक से कई किसान सम्पर्क करते हैं और पपीते-केले आदि की खेती के बारे में जानकारी लेते हैं।

—————————————-

आप भी किसान हैं और खेती में ऐसे नवाचार किए हैं जो सभी किसान भाइयों के लिए उपयोगी हैं, तो डिटेल व फोटो-वीडियो हमें अपने नाम-पते के साथ 9340931331 पर सिर्फ वॉट्सएप करें। ध्यान रखें, ये नवाचार किसी भी मीडिया में न आए हों।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068255
Views Today : 4
Views Last 7 days : 1044
Views Last 30 days : 4086
Total views : 89215
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.