रायपुर में फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने गुणवत्ताहीन डेयरी उत्पादों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिलों के अलग-अलग ठिकानों से लगभग 6350 किलो नकली (एनालॉग) पनीर, खोवा, कलाकंद और पैक्ड मिठाइयां जब्त की गई हैं। ऑफिशियली जब्त सामग्री की कुल कीमत 14 लाख 63
.
विभाग के अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि संयुक्त टीम ने बोरियाखुर्द, बीरगांव, प्रोफेसर कॉलोनी और निमोरा क्षेत्र में निरीक्षण किया।

नकली पनीर और डेयरी उत्पाद जब्त
खाद्य विभाग की टीम ने एसजे डेयरी (बिलासपुर हाईवे, निमोरा) से 4450 किलो पैक्ड मिल्की मलाई, फेस पनीर और एनालॉग पनीर जब्त किया। यह मात्रा दो पिकअप ट्रक के बराबर है और कीमत लगभग 11 लाख रुपए बताई गई है। इसे नजदीकी इलाकों के दुकानों और होटलों में पनीर बताकर बेचा जा रहा था।
इसके अलावा, काशी एग्रो फूड (बीरगांव) से 500 किलो एनालॉग पनीर कॉटेज जब्त किया गया, जिसकी कीमत 1.15 लाख रुपए है। विवान फूड (प्रोफेसर कॉलोनी, मलाशय तालाब के पास) से 500 किलो लूज पनीर जब्त किया गया, जिसकी कीमत 1.50 लाख रुपए है।
इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) के निर्देश पर की गई।

कार्रवाई करने वाली टीम में अभिहीत अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, प्रभारी सहायक आयुक्त शडोमेन्द्र ध्रुव और खाद्य सुरक्षा अधिकरी एहसान तिग्गा, शबृजेन्द्र भारती, श्सिद्धार्थ पाण्डेय, सतीश कुमार राज, संतोश ध्रुव, श्रोशनी राजपूत, श्साधना चंद्राकर एवं नमूना सहायक राकेश घिदौडे, सुजीत मुर्खजी, निधि यादव, राजेश सोनी थे।
प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
<
