Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Corporation’s action on Rajkumar College | राजकुमार कॉलेज पर निगम की कार्रवाई: निगम ने वसूला 13 साल से बकाया 1.64 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स – Raipur News
Breaking News

Corporation’s action on Rajkumar College | राजकुमार कॉलेज पर निगम की कार्रवाई: निगम ने वसूला 13 साल से बकाया 1.64 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स – Raipur News

By adminDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 26 at 90348 pm 1766824527
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पिछले 13 साल से राजकुमार कॉलेज का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था, जिसे निगम की टीम ने कार्रवाई कर वसूला है, राजकुमार कॉलेज से वर्ष 2012-13 से 2025-26 तक का लंबित संपत्ति कर वसूल कर लिया है। निगम को कुल 1 करोड़ 64 लाख 77 हजार 568 रुपए का भुगतान मिला है।

.

यह वसूली नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश पर की गई। जोन-5 कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व में सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव और राजस्व विभाग की टीम ने लगातार प्रयास कर बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई की।

निगम के अनुसार, राजकुमार कॉलेज लंबे समय से संपत्ति कर का बड़ा बकायादार था। लगातार नोटिस, फॉलोअप और समन्वय के बाद आखिरकार पूरा बकाया जमा कराया गया। इस अभियान में राजस्व निरीक्षक राजेश मुले, मनीष भोई, सहायक राजस्व निरीक्षक विपिन सोनी, रत्नदीप करवाड़े और जीआईएस प्रभारी सूर्या यादव की अहम भूमिका रही।

राजकुमार कॉलेज पर कार्रवाई

राजकुमार कॉलेज पर कार्रवाई

100% राजस्व वसूली का है लक्ष्य

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी 10 जोनों को आदेश दिए हैं कि बड़े बकायेदारों को तुरंत डिमांड बिल सहित नोटिस जारी किए जाएं और राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए।

जिसके बाद गौरव गार्डन, मधुबन, ओमाया और अमायरा में सर्वे कर प्रॉपर्टी टैक्स की जांच की गई। इसके बाद आज गौरव गार्डन और मधुबन को नोटिस जारी कर दिया गया है। अंबुजा मॉल और डिकैथलॉन, श्रीराम बिजनेस पार्क और सफायर ग्रीन को भी जल्द ही नोटिस देने की तैयारी चल रही है।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और उपायुक्त राजस्व जागृति साहू ने जोन-5 की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह की सख्ती और निरंतर प्रयासों से निगम की आय में बढ़ोतरी संभव है। निगम प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076616
Views Today : 542
Views Last 7 days : 3952
Views Last 30 days : 11757
Total views : 106757
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.