Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Corporation employee took a bribe of 25 thousand to stop the action | निगम कर्मचारी ने कार्रवाई रोकने 25 हजार रिश्वत ली: धमतरी में शिकायत के बाद एक्शन; वायरमैन सुनील को थमाया नोटिस – Dhamtari News
Breaking News

Corporation employee took a bribe of 25 thousand to stop the action | निगम कर्मचारी ने कार्रवाई रोकने 25 हजार रिश्वत ली: धमतरी में शिकायत के बाद एक्शन; वायरमैन सुनील को थमाया नोटिस – Dhamtari News

By adminOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8d16b82d cb2b 4d25 9dfd af560f4138df 1760174461864
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


धमतरी नगर निगम में एक कर्मचारी पर कार्रवाई रोकने के लिए 25 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ओम प्रकाश साहू ने महापौर रामू से इसकी शिकायत की है, जिसके बाद निगम के वायरमैन सुनील साळुंके को नोटिस जारी किया गया है।

.

दरअसल, ओम प्रकाश साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके भांजे अमर चंद साहू और यामिनी साहू ने रामपुर वार्ड में सुखदेव सिन्हा का मकान और खुली जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर पहले से बनी बाउंड्रीवॉल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी, जिसे रजिस्ट्री के बाद उन्होंने दोबारा बनवाया था।

निगम ने इस बाउंड्रीवॉल को मजदूर और जेसीबी मशीन के माध्यम से तुड़वा दिया था। इसके बाद, उन्होंने विधिवत परमिशन ली और शुल्क जमा करके बाउंड्रीवॉल का निर्माण फिर से करवाया। हालांकि, निगम ने दोबारा इसे तोड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिया।

जानकारी लेने के लिए ओम प्रकाश साहू नगर निगम पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात सुनील साळुंके से हुई। साहू के अनुसार, साळुंके ने उन्हें बताया कि वह डिप्टी कमिश्नर पी.सी. सर्वा से उनका काम करवा देंगे और इसके लिए 25 हजार रुपए देने होंगे। शिकायतकर्ता ने उसी दिन कार्यालय परिसर के सामने 25 हजार रुपए सुनील साळुंके को दिए थे ताकि आगे की कार्रवाई रुक जाए।

इस शिकायत के बाद, नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वायरमैन सुनील साळुंके को नोटिस जारी कर दिया है। निगम इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है।

whatsapp image 2025 10 11 at 145241 1760175627
whatsapp image 2025 10 11 at 145241 1 1760175634



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में पीएनसी अधिकारी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप:'जमीन में गाड़ देने' और 'जान से मारने' जैसी धमकियां दीं,कार्रवाई न होने पर चक्काजाम

June 18, 2026

रायगढ़ के बिरहोर बच्चे अंग्रेजी माध्यम में कर रहे पढ़ाई:बीच में छोड़ देते थे पढ़ाई, जेपीएल के प्रयासों से सुधर रहा जीवन

June 18, 2026

सरगुजा में ग्रामीण कृषि-विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी:एक करोड़ पांच लाख का होम लोन स्वीकृत करा ली राशि,बैंकों ने थमाया वसूली का नोटिस

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074592
Views Today : 52
Views Last 7 days : 5576
Views Last 30 days : 9816
Total views : 102622
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.