Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Controversy erupts over the gathering of converts at Kuralthemri in Kanker | कांकेर के कुरालठेमरी में धर्मांतरितों के जमावड़े पर विवाद: ग्रामीणों ने घेराव किया, जामगांव में प्रार्थना भवन हटाने का काम टला – Kanker News
Breaking News

Controversy erupts over the gathering of converts at Kuralthemri in Kanker | कांकेर के कुरालठेमरी में धर्मांतरितों के जमावड़े पर विवाद: ग्रामीणों ने घेराव किया, जामगांव में प्रार्थना भवन हटाने का काम टला – Kanker News

By adminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6c7f3a80 cad0 48f4 b5dc 71e83cb59d10 1761820165219
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांकेर के कुरालठेमरी में धर्मांतरितों के जमावड़े को लेकर विवाद

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरितों और ग्रामीणों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ है। नरहरपुर विकासखंड के ग्राम कुरालठेमरी में धर्मांतरित लोगों के एक घर में प्रार्थना के लिए जमा होने की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने घर का घेराव कर लिया।

.

सूचना मिलने पर नरहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर धर्मांतरितों को वापस भेज दिया। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

इसी बीच, जामगांव में एक प्रार्थना भवन को हटाने का कार्य प्रशासनिक अमले के नहीं पहुंचने के कारण टल गया। पिछले दिनों जामगांव में एक शव को लेकर शुरू हुआ विवाद प्रार्थना भवन में तोड़फोड़ तक पहुंच गया था।

31d01ec0 aa37 4e0a 8070 3f9508fade89 1761820165220

ग्रामीणों ने प्रार्थना भवन को लेकर कोर्ट में की थी शिकायत

विवाद थमने के बाद ग्रामीणों ने प्रार्थना भवन को अतिक्रमण बताते हुए तहसील न्यायालय में शिकायत की थी। न्यायालय ने सुनवाई के बाद प्रार्थना भवन को निजी जमीन घोषित करते हुए उसे हटाने का आदेश पारित किया था। ग्रामीण प्रशासनिक अमले के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके न आने से यह कार्रवाई स्थगित हो गई।

जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित कर बस्तर को पांचवीं अनुसूची क्षेत्र बताते हुए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इन प्रस्तावों के तहत पास्टर, पादरियों और धर्मांतरित लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों की सीमाओं पर ऐसे बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।

अब तक जिले की करीब 13-14 ग्राम पंचायतों में ऐसे बोर्ड लगाए जा चुके हैं। धर्मांतरित परिवारों ने इस प्रतिबंध का विरोध करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। हालांकि, उच्च न्यायालय ने इस मामले में पहले ग्राम सभा और एसडीएम कार्यालय से संपर्क करने का निर्देश दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सुशासन तिहार शिविर में 2 दिन में 728 आवेदन:पीएम-आवास से राशन कार्ड तक में नाम जुड़वाने आवेदन, कलेक्टर-विधायक ने भी सुनी लोगों की समस्याएं

May 9, 2026

कुएं से निकलते ही ग्रामीणों की तरफ दौड़ा तेंदुआ,VIDEO:जान बचाने तालाब में कूदे लोग, बिना ट्रेंकुलाइज किए रेस्क्यू, 20 गांवों में धारा 163 लागू

May 9, 2026

पुलिया निर्माण धीमा होने से आवागमन प्रभावित

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069820
Views Today : 23
Views Last 7 days : 307
Views Last 30 days : 3568
Total views : 90866
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.