Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Constable Ramnarayan’s nominee gets Rs 1 crore | आरक्षक रामनारायण के नॉमिनी को मिला एक करोड़: पुलिस सैलरी पैकेज से की गई मदद, सड़क दुर्घटना में मौत पर एसएसपी ने सौंपा चेक – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Constable Ramnarayan’s nominee gets Rs 1 crore | आरक्षक रामनारायण के नॉमिनी को मिला एक करोड़: पुलिस सैलरी पैकेज से की गई मदद, सड़क दुर्घटना में मौत पर एसएसपी ने सौंपा चेक – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a772e8ae 2690 4f2d aee9 b8035b53cfa1 1759149284546
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a772e8ae 2690 4f2d aee9 b8035b53cfa1 1759149284546

बिलासपुर में जिला पुलिस बल के आरक्षक रामनारायण सिंह के नॉमिनी को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता राशि उनकी सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मौत के बाद दी गई।

.

भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। आरक्षक रामनारायण सिंह की मौत 5 अप्रैल को कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी में एक सड़क दुर्घटना में हुई थी।

इस घटना के बाद कोनी थाने में मर्ग कायम कर जांच की गई थी और फिर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरक्षक रामनारायण सिंह का नंबर 558 था।

एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज में नॉमिनी को बीमा राशि का प्रावधान

भारतीय स्टेट बैंक के पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दुर्घटना के कारण मौत, स्थायी पूर्ण विकलांगता या स्थायी आंशिक विकलांगता होने पर नॉमिनी को बीमा राशि देने का प्रावधान है। पुलिस विभाग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ इस पैकेज के लिए अनुबंध किया है।

सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत पर 1 करोड़ का बीमा क्लेम

इस अनुबंध के अंतर्गत, सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत होने पर अधिकतम 1 करोड़ रुपए का क्लेम प्राप्त किया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने रामनारायण सिंह के नॉमिनी को बीमा राशि दिलाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक को निर्देशित किया था।

एसएसपी के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स.उ.नि. (अ) सुरेश कुमार पटेल ने मृत आरक्षक की पत्नी के माध्यम से सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं पूरी करवाईं।

मृतक आरक्षक रामनारायण सिंह की पत्नी पूनम सिंह ठाकुर और पुत्र सुरेंद्र सिंह ठाकुर को भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा यह एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में 2 ट्रेलरों की टक्कर, ड्राइवर जिंदा जला,VIDEO:दूसरे ने कूद कर बचाई जान, दोनों में कोयला लोड था, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

June 3, 2026

पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार में छत्तीसगढ़ को नेशनल अवार्ड:4 जून को नई दिल्ली में मिलेगा सम्मान, सौर ऊर्जा अभियान में 1222 वेंडर रजिस्टर्ड

June 3, 2026

बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सली दंपति की दुकान पहुंचे मुख्यमंत्री साय:खरीदी पानी की बोतल, बोले- आत्मनिर्भरता ही नए बस्तर की पहचान

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072773
Views Today : 5
Views Last 7 days : 1494
Views Last 30 days : 5660
Total views : 96299
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.