Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress’s organization creation, Balkrishna can remain district president of Surguja | कांग्रेस का संगठन सृजन, बालकृष्ण बने रह सकते हैं जिलाध्यक्ष: दर्जनभर से अधिक दावेदार, पूर्व PCC अध्यक्ष बोले-युवाओं के साथ अनुभव को भी तरजीह – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Congress’s organization creation, Balkrishna can remain district president of Surguja | कांग्रेस का संगठन सृजन, बालकृष्ण बने रह सकते हैं जिलाध्यक्ष: दर्जनभर से अधिक दावेदार, पूर्व PCC अध्यक्ष बोले-युवाओं के साथ अनुभव को भी तरजीह – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 11 at 15205917cc13d2 1760176443
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पर्यवेक्षकों का दल सरगुजा पहुंचा है। कांग्रेस पर्यवेक्षक दल में शामिल झारखंड पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन चुनाव में युवाओं के साथ अनुभव को भी तरजीह दी जाएगी। अध्यक्ष के चुनाव क

.

कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। सरगुजा में कांग्रेस के संगठन सृजन के लिए पर्यवेक्षक दल में शामिल राजेश ठाकुर सहित छत्तीसगढ़ के पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेंद्र साहू, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व संगठन मंत्री अमरजीत चावला सरगुजा पहुंचे।

कांग्रेस कार्यालय में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्यवेक्षक दल ने जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर प्राथमिकताएं बताईं।

अंबिकापुर पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक दल के सदस्य

अंबिकापुर पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक दल के सदस्य

युवा प्राथमिकता, अनुभव को इग्नोर नहीं करेंगें झारखंड के पूर्व पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम जिले से प्रदेश स्तर तक होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चयन उपर से नहीं होगा, बल्कि रायशुमारी से होगा। जितनी आबादी उनकी उतनी हिस्सेदारी होगी। राहुल गांधी, खड़गे जी की मंशा है कि युवाओं को प्राथमिकता दी जाए, लेकिन अनुभव को इग्नोर नहीं करेंगे।

राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। पर्यवेक्षक नामों का पैनल तैयार करेंगे। ब्लॉक व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी। इसके साथ ही समाज के लोगों की भी राय लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नामों का पैनल तैयार करेगी।

पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ली बैठक

पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ली बैठक

सिंहदेव की पसंद का होगा जिलाध्यक्ष, करीब 10 दावेदार सरगुजा में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत 10 से अधिक दावेदार हो सकते हैं। इनमें से पांच नामों का पैनल पीसीसी को भेजा जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कार्यकाल तीन सालों का होगा। संगठन सृजन कार्यक्रम में जो जिलाध्यक्ष बनेगा, वहीं छत्तीसगढ़ के अगले विधानसभा चुनाव तक अध्यक्ष होगा। इससे स्पष्ट है कि टीएस सिंहदेव की मंशा सरगुजा सहित संभाग के सभी जिलों में अपनी पसंद का जिलाध्यक्ष तय करने की है।

अध्यक्ष पद के दावेदारों के आवेदन शाम तक जमा होंगे। जिनका नाम दावेदारों की सूची में आया है, उनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के अलावे द्वितेंद्र मिश्रा, शफी अहमद, राजू बाबरा, दानिश रफीक, दीपक मिश्रा, सिद्धार्थ सिंहदेव (उदयपुर), बंटी शर्मा, नरेंद्र सिंह छाबड़ा (सीतापुर) सहित अन्य दावेदार शामिल हैं।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी व सदस्य

बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी व सदस्य

बालकृष्ण पाठक बने रह सकते हैं जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक को कांग्रेस ने 6 महीने पहले ही जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है। वे टीएस सिंहदेव के बेहद करीबी हैं। बालकृष्ण पाठक कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पादप बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं इसके अलावा भी इससे पहले भी एक बार वे अविभाजित सरगुजा के कांग्रेस जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। बालकृष्ण पाठक के जिला अध्यक्ष बनने के बाद से सरगुजा में कांग्रेस ज्यादा सक्रिय हुई है।

माना जा रहा है कि टीएस सिंहदेव की पहली पसंद बालकृष्ण पाठक ही हैं। जिलाध्यक्ष के लिए चूंकि पांच नाम भेजे जाने हैं तो ये सभी पांच नाम टीएस सिंहदेव खेमे से ही भेजे जाने का प्रयास भी होगा। इसलिए भी अन्य आवेदन भरवाए जाएंगे।

कांग्रेस कार्यालय में जुटी भीड़ कांग्रेस पर्यवेक्षक दल द्वारा कांग्रेस कार्यालय में लोगों से मुलाकात की जा रही है। इस दौरान जिलेभर से कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे हैं। पर्यवेक्षकों द्वारा सभी के साथ मुलाकात एवं रायशुमारी की जा रही है। दावेदार भी अपना पक्ष मजबूत करने में लगे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लोरमी जंगल में नर तेंदुए का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दो तेंदुओं के संघर्ष की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

June 18, 2026

कोरबा में पीएनसी अधिकारी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप:'जमीन में गाड़ देने' और 'जान से मारने' जैसी धमकियां दीं,कार्रवाई न होने पर चक्काजाम

June 18, 2026

रायगढ़ के बिरहोर बच्चे अंग्रेजी माध्यम में कर रहे पढ़ाई:बीच में छोड़ देते थे पढ़ाई, जेपीएल के प्रयासों से सुधर रहा जीवन

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074592
Views Today : 52
Views Last 7 days : 5576
Views Last 30 days : 9816
Total views : 102622
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.