Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress warns of lockout at paddy procurement centres | कांग्रेस ने दी धान खरीदी केंद्रों पर तालाबंदी चेतावनी: दुर्ग में टोकन लिमिट बढ़ाने और धान परिवहन नियमित करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा आवेदन – durg-bhilai News
Breaking News

Congress warns of lockout at paddy procurement centres | कांग्रेस ने दी धान खरीदी केंद्रों पर तालाबंदी चेतावनी: दुर्ग में टोकन लिमिट बढ़ाने और धान परिवहन नियमित करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा आवेदन – durg-bhilai News

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e9001019 749f 4bf3 a372 aa18f514bac0 1765546162558
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया है कि किसानों को टोकन नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें धान बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि खरीदी केंद्रों पर सुबह से लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन ऑनलाइन या ऑफलाइन कि

.

उनका यह भी आरोप है कि धान का उठाव बंद होने से खरीदी केंद्रों में जगह की भारी कमी हो गई है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। इस अव्यवस्था के कारण किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। उन्होंने टोकन लिमिट बढ़ाने और धान परिवहन नियमित करने की मांग की। मांग पूरा न होने पर धान खरीदी केंद्रों पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।

b264544c 704e 4203 817e 4606f131aac6 1765546162558

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को तमाम समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर को बताया कि किसान टोकन न मिलने और धान की ढुलाई बंद होने से परेशान हैं।

टोकन लिमिट बढ़ाने की मांग

उन्होंने कलेक्टर से तत्काल टोकन लिमिट बढ़ाने और धान परिवहन को नियमित करने की मांग की। कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सोमवार, 15 दिसंबर तक टोकन लिमिट नहीं बढ़ती और धान का परिवहन फिर से शुरू नहीं होता, तो 17 दिसंबर को जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी की जाएगी।

अव्यवस्था के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया

कांग्रेस ने कहा कि यदि ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। मीडिया से बात करते हुए राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार पर किसानों को जानबूझकर परेशान करने और खरीदी प्रक्रिया धीमी करने का आरोप लगाया, ताकि धान खरीदने से बचा जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऐसी अव्यवस्था कभी नहीं हुई थी। राकेश ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि समय पर समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074900
Views Today : 95
Views Last 7 days : 4951
Views Last 30 days : 9402
Total views : 102988
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.