Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress said – the government is collecting 3 thousand rupees by giving 1 thousand rupees. | कांग्रेस बोली- 1 हजार देकर 3 हजार वसूल रही सरकार: बिजली बिल के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा, बिजली विभाग का किया जाएगा घेराव – Raipur News
Breaking News

Congress said – the government is collecting 3 thousand rupees by giving 1 thousand rupees. | कांग्रेस बोली- 1 हजार देकर 3 हजार वसूल रही सरकार: बिजली बिल के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा, बिजली विभाग का किया जाएगा घेराव – Raipur News

By adminOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 93 1760524610
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 93 1760524610

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल के मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार एक तरफ महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दे रही है। दूसरी तरफ उन्हीं परिवारों से बिजली बिल के नाम पर तीन गुना

.

कांग्रेस ने इसे आम जनता के साथ धोखा बताते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। आने वाले दिनों में हर जिले में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी और बिजली विभाग का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस मुद्दे को आने वाले समय में हम एक अभियान की तरह चलाएंगे।

ये सरकार 1000 रुपए महतारी वंदन के नाम से पैसा देकर, उसी घर से 1000 के बदले 3000 बिजली बिल के तौर पर वापस ले रही है। महतारी वंदन के नाम से बिजली बिल को बढ़ाकर छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटना चाह रही है। इसलिए आम लोग भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सरकार की विफलता है।

रायपुर-गरियाबंद सहित कई जिलों में हो चुका है प्रदर्शन

बिजली दरों और बिल में राहत खत्म होने के विरोध में कांग्रेस रायपुर, गरियाबंद, जांजगीर और धमधा, कांकेर समेत कई जिलों में कांग्रेस नेताओं ने बिजली कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किए थे। इन प्रदर्शनों में बिजली चोर, गद्दी छोड़ जैसे नारे लगे और कई जगह बिजली दफ्तरों में तालाबंदी भी की गई थी। जिसे रोकने के लिए पुलिस को दखल देना पड़ा था।

क्यों हो रहा है बिजली बिल को लेकर विरोध ?

कांग्रेस सरकार के समय लागू की गई बिजली बिल हाफ योजना में अब भाजपा सरकार ने बड़ा बदलाव कर दिया है। पहले 400 यूनिट तक खपत पर उपभोक्ताओं को आधा बिल मिलता था, अब यह सीमा घटाकर सिर्फ 100 यूनिट कर दी गई है।

नया नियम यह कहता है कि यदि खपत 100 यूनिट से एक भी यूनिट ज्यादा हुई, तो उपभोक्ता योजना के फायदे से पूरी तरह वंचित हो जाएगा। इस फैसले का असर सीधे आम जनता पर पड़ा है। सिर्फ रायपुर में ही 3.5 लाख से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस का कहना है कि बिजली का बिल अब दोगुना आ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है।

क्या है महतारी वंदन योजना ?

महतारी वंदन योजना भाजपा सरकार की प्रमुख योजना है, जिसके तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए सीधे खाते में भेजे जा रहे हैं। यह योजना 10 मार्च 2024 को शुरू हुई थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी का खुलासा:60 हजार के जेवर बरामद, शिकायत के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074029
Views Today : 2015
Views Last 7 days : 3588
Views Last 30 days : 8253
Total views : 100052
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.