Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress President Election, AICC Observer Ajay Lallu is coming to Durg | कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय लल्लू दुर्ग आ रहे: 15 अक्टूबर तक बैठकों का दौर, प्रदेश पर्यवेक्षक भी रहेंगे साथ – durg-bhilai News
Breaking News

Congress President Election, AICC Observer Ajay Lallu is coming to Durg | कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय लल्लू दुर्ग आ रहे: 15 अक्टूबर तक बैठकों का दौर, प्रदेश पर्यवेक्षक भी रहेंगे साथ – durg-bhilai News

By adminOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fc659ad8 aa45 43ac ae9f e7516228d1a5 1759504237788
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग। कांग्रेस पार्टी में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला स्तर पर नए अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर और भिलाई शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के चयन के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस (एआईसीसी) के पर्यवेक

.

उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू 15 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न बैठकों और चर्चाओं का सिलसिला चलाएंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक अनिला भेड़िया, यू.डी. मिंज और विक्रम मांडवी भी मौजूद रहेंगे।

889967ac 049e 4bb6 ba64 7a5ed967bae5 1759504237785

जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चुनाव के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त

जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर ने बताया कि एआईसीसी ने प्रदेशभर में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु 17 पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। दुर्ग जिले की तीनों इकाइयों—दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर और भिलाई शहर—के अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए अजय कुमार लल्लू को मुख्य पर्यवेक्षक बनाया गया है।

4 अक्टूबर को लल्लू दोपहर 12:30 बजे रायपुर से दुर्ग पहुंचकर सबसे पहले राजीव भवन में जिला पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से बैठक करेंगे। दोपहर 3:00 बजे राजीव भवन दुर्ग में संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्थानीय सामाजिक और सामुदायिक समूहों के प्रतिनिधियों व प्रभावशाली व्यक्तियों से भी चर्चा होगी।

5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे भिलाई शहर जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित होगी। इसमें सांसद-विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। दोपहर 12:15 बजे पत्रकार वार्ता होगी, जबकि 2:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय भिलाई में सामाजिक व सामुदायिक समूहों से संवाद किया जाएगा।

2de673e1 9012 405f b02a 8ba34f1e320b 1759504237787

छह ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा करेंगे

अजय कुमार लल्लू 6 और 7 अक्टूबर को भिलाई शहर जिला कांग्रेस के छह ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी और अभिमत लिए जाएंगे।

8 और 9 अक्टूबर को दुर्ग शहर जिला कांग्रेस के ब्लॉकों की बैठकें होंगी। इसी दौरान 9 अक्टूबर को पाटन, जामगांव और कुम्हारी ब्लॉक (दुर्ग ग्रामीण) की बैठक भी प्रस्तावित है।

10 अक्टूबर को अहिवारा और जामुल ब्लॉकों की बैठकें होंगी, जबकि 11 अक्टूबर को धमधा और दुर्ग ग्रामीण ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की जाएंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068253
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1042
Views Last 30 days : 4084
Total views : 89213
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.