Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress investigation team leaves for Tamnar | तमनार के लिए रवाना हुआ कांग्रेस का जांच दल: प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कलेक्टर-एसपी पर कार्रवाई और न्यायिक जांच की मांग की – Raipur News
Breaking News

Congress investigation team leaves for Tamnar | तमनार के लिए रवाना हुआ कांग्रेस का जांच दल: प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कलेक्टर-एसपी पर कार्रवाई और न्यायिक जांच की मांग की – Raipur News

By adminDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs61766835889 1766995973
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज तमनार के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ घटना की जांच के लिए गठित कांग्रेस की जांच कमेटी भी तमनार पहुंचेगी और पूरे मामले की पड़ताल करेगी। बैज ने रायगढ़ कलेक्टर और एसपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए न्यायिक जांच की भी

.

दीपक बैज ने कहा कि यह आदिवासियों के आंदोलन को कुचलने की साजिश है। आदिवासी चोरी-छिपे कराई गई फर्जी जनसुनवाई के विरोध में शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों को जबरन उठाकर थाने ले जाने, डराने-धमकाने और अभद्र व्यवहार किया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।उन्होंने कहा कि अगर किसी की जिम्मेदारी बनती है तो वह शासन-प्रशासन, कलेक्टर और एसपी की है। इतने दिनों से आंदोलन चल रहा था, इसके बावजूद प्रशासन ने ग्रामीणों से संवाद क्यों नहीं किया? स्थानीय सरकार उद्योगपतियों के दबाव में काम कर रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में JPL कोयला खदान के विरोध में 14 गांवों के ग्रामीण पिछले 18 दिनों से धरने पर बैठे हैं। लिबरा रोड पर प्रदर्शनकारियों ने पेड़ काटकर सड़क पर रख दिए हैं, ताकि किसी तरह की आवाजाही न हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जनसुनवाई से जुड़ा फैसला वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

जनसुनवाई निरस्तीकरण को लेकर जिला प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बैठक भी हुई है। घरघोड़ा SDM दुर्गा प्रसाद के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत हो चुकी है और धौराभाठा बाजार में हुई जनसुनवाई के निरस्तीकरण की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ी है।

पुलिस-ग्रामीणों में झड़प, कई घायल

शनिवार को धरना स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने तमनार थाना प्रभारी कमला पुषाम पर हमला किया, जिससे वे घायल होकर बेहोश हो गईं।घटना में SDOP अनिल विश्वकर्मा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए। कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया, जबकि कुछ को रायगढ़ रेफर किया गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस की गाड़ियों और एम्बुलेंस को भी आग के हवाले कर दिया गया। 9 सदस्यीय जांच कमेटी गठित

whatsapp image 2025 12 28 at 72821 pm 1766996036

कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए 9 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू करेंगे। कमेटी में शिवकुमार डहरिया, उमेश पटेल, विधायक लालजीत राठिया, विधायक इंद्रशाह मंडावी, विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक जनक ध्रुव, नागेंद्र नेगी और शाखा यादव शामिल हैं।कमेटी प्रभावित इलाकों का दौरा कर तथ्य जुटाएगी और अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076418
Views Today : 259
Views Last 7 days : 3669
Views Last 30 days : 11474
Total views : 106474
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.