Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress attacks poor road from Raipur to Bastar | रायपुर से बस्तर तक खराब सड़क पर कांग्रेस का हमला: दीपक बैज बोले – विकास नहीं, छलावा है भाजपा सरकार – Raipur News
Breaking News

Congress attacks poor road from Raipur to Bastar | रायपुर से बस्तर तक खराब सड़क पर कांग्रेस का हमला: दीपक बैज बोले – विकास नहीं, छलावा है भाजपा सरकार – Raipur News

By adminOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 17 at 114429 1 1760685784
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर रायपुर-केशकाल-बस्तर मार्ग की हालत को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला।

.

बैज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस सड़क को “गड्ढों का अंबार” बताया और उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की चुप्पी पर सवाल उठाए।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में 2 सालों में सिर्फ 1.75 KM ही सड़क बनी है, फंड दोगुना होने के बावजूद सरकार सड़क नहीं बना पाई।

whatsapp image 2025 10 17 at 114429 1 1760685797

क्या लिखा है दीपक बैज ने

दीपक बैज ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा- रायपुर-केशकाल-बस्तर मार्ग आज भाजपा सरकार के खोखले विकास दावों की पोल खोल रहा है। यह सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों का जाल है। रोजाना जनता की जान जोखिम में पड़ रही है।”क्या बस्तर सरकार की प्राथमिकता में नहीं?”

“रायपुर-केशकाल-बस्तर मार्ग आज भाजपा सरकार के विकास के खोखले दावों की पोल खोल रहा है। यह सड़क नहीं, बल्कि गड्डों का अंबार बन चुकी है, जहाँ रोजाना जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है।

अरुण साव जी, उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री होने के बावजूद आप इस स्थिति पर मौन क्यों हैं? क्या बस्तर की जनता आपकी प्राथमिकताओं में शामिल नहीं है?

इसी मार्ग से गुजरने वाले दंतेवाड़ा, चित्रकूट, जगदलपुर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल और कांकेर के भाजपा के मंत्रियों व विधायकों को क्या इस बदहाल स्थिति पर कोई चिंता नहीं है? बस्तर की जनता का यह एकमात्र मुख्य मार्ग कब तक झूठे वादों की भेंट चढ़ता रहेगा? जनता को विकास चाहिए, न कि खोखले वायदे।”

कांग्रेस का आरोप – सिर्फ 1.75 KM सड़क बनी, वो भी दो साल में

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया है कि सूचना के अधिकार (RTI) से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक सिर्फ 1.75 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ है। यह सरकार सड़क बनाने या सड़क के सुधार में बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है।

सूचना के अधिकार में बताया गया कि सरकार बनने के बाद पौने 2 किलोमीटर सड़क ही बन पाई है, भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता में सड़कें बनाना है ही नहीं, सरकार के पास फंड नहीं है, बिजली बिल का दाम बढ़ाने के बावजूद, रजिस्ट्री का पैसा दोगुना करने के बावजूद सरकार के पास इतना पैसा नहीं है कि सड़कें बना पाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक:पुलिस ने कब्जे से धारदार तलवार किया जब्त, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073950
Views Today : 509
Views Last 7 days : 2082
Views Last 30 days : 6747
Total views : 98546
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.