![]()
बिलासपुर जोन से 52 से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनें
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने आगामी दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई फेस्टिवल/पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इन ट्रेनों में यात्रियों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर कंफर्म सीट उपलब्ध कराई जा रही है।
.
रेल प्रशासन ने 52 से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध खाली बर्थों की जानकारी सार्वजनिक की है। यह कदम यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद करने के लिए उठाया गया है।
बिलासपुर से पुणे के लिए पूजा स्पेशल 22 अक्टूबर को चलेगी
गाड़ी संख्या 08265/08266 बिलासपुर-हडपसर (पुणे)-बिलासपुर के बीच एक फेरे के लिए चलाई जा रही है। यह ट्रेन बिलासपुर से 08265 नंबर के साथ 22 अक्टूबर को और हडपसर (पुणे) से 08266 नंबर के साथ 23 अक्टूबर को रवाना होगी। 22 अक्टूबर को बिलासपुर-हडपसर (पुणे) पूजा स्पेशल ट्रेन में एसी-III में 212 और एसी-III इकॉनमी में 50 बर्थ उपलब्ध हैं।
इसी तरह, गाड़ी संख्या 08261/08262 बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर के बीच 22 फेरों के लिए संचालित की जा रही है। गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 9 सितंबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 08262 यलहंका (बेंगलुरु)-बिलासपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन यलहंका से 10 सितंबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
बिलासपुर-यलहंका फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में 7 अक्टूबर को एसी-III में 245, एसी-III इकॉनमी में 54 बर्थ उपलब्ध हैं। 14 अक्टूबर को एसी-II में 07, एसी-III में 407, एसी-III इकॉनमी में 101 और स्लीपर में 84 बर्थ उपलब्ध हैं। 21 अक्टूबर को एसी-III में 372, एसी-III इकॉनमी में 98 और स्लीपर में 96 बर्थ उपलब्ध हैं।
28 अक्टूबर को एसी-III में 204, एसी-III इकॉनमी में 74 और स्लीपर में 122 बर्थ उपलब्ध हैं। 4 नवंबर को एसी-II में 01, एसी-III में 387, एसी-III इकॉनमी में 106 और स्लीपर में 179 बर्थ उपलब्ध हैं।
11 नवंबर को एसी-II में 08, एसी-III में 419, एसी-III इकॉनमी में 109 और स्लीपर में 187 बर्थ उपलब्ध हैं, और 18 नवंबर को एसी-II में 16, एसी-III में 412, एसी-III इकॉनमी में 102 और स्लीपर में 185 बर्थ उपलब्ध हैं।
इस गाड़ी का स्टॉपेज बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया में दिया गया है।
<
