Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Commission’s eye on Congress-supported voters | भिलाई में जुड़ा बिलासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम: विजय केशरवानी बोले- भाजपा निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर कांग्रेस समर्थित मतदाताओं को टारगेट कर रही – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Commission’s eye on Congress-supported voters | भिलाई में जुड़ा बिलासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम: विजय केशरवानी बोले- भाजपा निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर कांग्रेस समर्थित मतदाताओं को टारगेट कर रही – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20251212161839 1765536647
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने के लगाए आरोप।

भिलाई नगर की मतदाता सूची में बिलासपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष का नाम जोड़ दिया गया था। मामला सामने आने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने त्रुटि सुधार करते हुए उनका नाम बिलासपुर में जोड़ने की बात कही है। जिसके बाद कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने निर्वाचन

.

विजय केशरवानी का कहना है कि भाजपा, निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर कांग्रेस समर्थित मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को टारगेट कर रही है। उन्होंने इसे लिपिकीय गलती नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश बताया।

मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने एसआईआर फॉर्म बीएलओ को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सौंपा था। इसके बावजूद उनका नाम भिलाई में दर्ज कर दिया गया। उनका आरोप है कि भाजपा का उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भ्रमित करना और चुनावी गणित को प्रभावित करना है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में कांग्रेसी वोटर्स का नाम हटाने के लगाए आरोप।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में कांग्रेसी वोटर्स का नाम हटाने के लगाए आरोप।

बिहार की तर्ज पर यहां भी खेल

विजय केशरवानी ने कहा कि यह वही स्क्रिप्ट है, जो बिहार में लागू की गई थी। राहुल गांधी ने पहले प्रमाण सहित बताया था कि भाजपा मतदाताओं के नाम हटवाकर चुनाव को प्रभावित कर रही है। अब वही तरीका छत्तीसगढ़ में अपनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भिलाई के बीएलओ को उनका फॉर्म कैसे मिला और किसके आदेश पर उनका नाम सूची में दर्ज किया गया। यह संभव नहीं था अगर सिस्टम में अंदर से सहयोग नहीं हो रहा होता।

पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी का नाम भिलाई नगर क्षेत्र में जोड़ दिया गया था।

पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी का नाम भिलाई नगर क्षेत्र में जोड़ दिया गया था।

मतदाता सूची में घुसपैठ का आरोप

उन्होंने 2003 और 2025 की मतदाता सूचियों की जांच का हवाला देते हुए कहा कि उनका नाम पहले कभी भिलाई नगर में नहीं था। यह योजना बनाकर किया गया ऑपरेशन है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों की मतदाता सूची तुरंत जांचें।

केशरवानी के साथ शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को राज्यव्यापी अभियान में बदलकर मतदाता सूची में संभावित हेरफेर को उजागर करेगी। नेताओं ने इसे लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने की कोशिश बताया और कहा कि भाजपा का यह खेल हम जनता के सामने लाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074900
Views Today : 95
Views Last 7 days : 4951
Views Last 30 days : 9402
Total views : 102988
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.