Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Collector Kundan Kumar reviewed the schemes. | कलेक्टर कुंदन कुमार ने योजनाओं की समीक्षा की: मुंगेली में खाद उपलब्धता को लेकर दिए निर्देश, डिजिटल क्रॉप सर्वे की भी जानकारी ली – Mungeli News
Breaking News

Collector Kundan Kumar reviewed the schemes. | कलेक्टर कुंदन कुमार ने योजनाओं की समीक्षा की: मुंगेली में खाद उपलब्धता को लेकर दिए निर्देश, डिजिटल क्रॉप सर्वे की भी जानकारी ली – Mungeli News

By adminOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ea643d4e 1a09 4076 b7e4 4e157fadf811 1759299775304
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने समय-सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने और बेहतर प्रगति लाने के निर्दे

.

बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी के संबंध में जानकारी ली गई। कलेक्टर ने भौतिक सत्यापन के लिए आवश्यक निर्देश दिए, ताकि किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने जोर दिया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी सत्यापन शासन का महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाला कार्य है, जिससे खेत की वास्तविक फसल की जानकारी मिलेगी।

कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी सत्यापन की सभी प्रक्रियाओं को व्यवस्थित तरीके से करने और एग्रीस्टैक पोर्टल के बारे में सही और सटीक जानकारी रखने को कहा। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे और सामान्य गिरदावरी के अंतर और डिजिटल सर्वे से होने वाले फायदों की भी जानकारी ली।

e2cfe11a 6fd3 4736 bdc5 3d28c4261ab6 1759299775298

समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

इसके अलावा ग्राम सभाओं में उन सभी किसानों की सूचना पंचायत भवन में चस्पा करने और विशेष ग्राम सभाओं में पढ़ने के निर्देश दिए, जिनका एग्रीस्टैक पंजीकरण हो चुका है और जिनकी जमीनों के फॉर्म आईडी पंजीकृत हैं।

खाद की समस्या पर जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों में विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया को समय-सीमा में पूरा करने के लिए भी कहा।

9d3c39f9 a49a 4931 8494 414a1fe1e5a6 1759299775296

राजस्व मामले निराकरण करने के निर्देश

राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित मामलों में प्रगति लाने और भूमि आवंटन के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ’90 प्लस शिक्षा गुणवत्ता अभियान’ की समीक्षा करते हुए स्कूलों में बेहतर क्रियान्वयन और परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के निर्देश दिए।

ट्रांसफार्मर के नाम पर पैसे लेने पर होगी कार्रवाई

विद्युत विभाग को अघोषित बिजली कटौती कम करने और आवश्यक स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि ट्रांसफार्मर के नाम पर पैसे लेने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गौ सेवा संकल्प अभियान के तहत गायों के संरक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर कचरे का ढेर, नहीं हो रहा नियमित उठाव

April 19, 2026

कवर्धा में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,VIDEO:जमकर किया हंगामा, होली के दिन दो पक्षों में हुआ था विवाद, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

April 19, 2026

महिला आरक्षण बिल पास नहीं…कांग्रेस के खिलाफ होगा प्रदर्शन:राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और CM साय बताएंगे छत्तीसगढ़ में BJP का एक्शन प्लान

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067879
Views Today : 50
Views Last 7 days : 982
Views Last 30 days : 4068
Total views : 88815
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.