![]()
कड़ाके की ठंड के बीच मैनपाट की सुहानी सुबह
उत्तर छत्तीसगढ़ शीतलहरों की चपेट में है। शीतलहरों के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड जारी है। पिछले चार दिनों से अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान का पारा 4 डिग्री तक गिर गया है। हालांकि
.
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी शीतलहरों से राहत की उम्मीद नहीं है। आसमान लगभग साफ है और उत्तरी सर्द हवाएं तेजी से प्रवेश कर रही हैं। शीतलहरों के कारण मैदानी इलाकों से लेकर पाट इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मंगलवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं संभाग के पाट इलाकों में मैनपाट, सामरीपाट एवं सोनहत क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री रहा। तेज हवाओं के कारण पाट क्षेत्रों में मंगलवार को भी पाला नहीं दिखा।
जारी रहेगा शीतलहरों का असर सरगुजा संभाग में नवंबर माह के बाद दिसंबर के पहले हफ्ते में भी रिकार्ड ठंड पड़ रही है। इस वर्ष दिसंबर के पहले सप्ताह में ही अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री तक पहुंच गया था। पिछले 24 घंटों में दर्ज न्यूनतम तापमान 9 दिसंबर को दर्ज औसत तापमान से 4.5 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी ठंड का असर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने कहा कि शीतलहरों का प्रकोप आगामी दिनों में भी जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है।
कड़ाके की ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। सर्द हवाओं के कारण मैदान से लेकर पाट क्षेत्रों में शाम होते ही सन्नाटा पसरने लगा है। लोग ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है।
अंबिकापुर का तापमान
| तारीख | अधिकतम तापमान |
न्यूनतम तापमान |
| 01 दिसंबर 2025 | 25.8°C |
10.4°C |
| 02 दिसंबर 2025 | 26.8°C |
9.4°C |
| 03 दिसंबर 2025 | 26.2°C |
7.8°C |
| 04 दिसंबर 2025 | 25.5°C |
6.9°C |
| 05 दिसंबर 2025 | 25.8°C |
7.4°C |
| 06 दिसंबर 2025 | 24.2°C |
4.6°C |
| 07 दिसंबर 2025 | 24.3°C |
5.2°C |
| 08 दिसंबर 2025 | 25.8°C |
5.0°C |
| 08 दिसंबर 2025 | 25.4°C |
5.2°C |
<
