![]()
सुजलाम भारत कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री
.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को राजधानी में आयोजित सुजलाम भारत-जल संरक्षण व जल संवर्धन कार्यशाला-2025 में शामिल हुए। वहां उन्होंने ‘जल कलश’ में रायगढ़ की केलो नदी का जल अर्पित कर प्रदेश की सभी नदियों के संरक्षण का संकल्प लिया।
साथ ही जल संरक्षण पर प्रदेश की जनता के नाम संदेश भी लिखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल हमारे जीवन का अमूल्य संसाधन है। हमारी सरकार जल संरक्षण को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रही है। जन भागीदारी के साथ भूजल स्तर बढ़ाने, वर्षा जल को सहेजने, जल स्रोतों को पुनर्जीवित और संरक्षित किया जा रहा है।
मुझे उम्मीद है कि यह कार्यशाला जल संवर्धन, संरक्षण और एकत्रीकरण के ठोस उपायों की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध होगी।
<
