सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 3 चरण में किया जाना है। प्रथम चरण में संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव कुल 30 स्थानों में आयोजित होगा। इसमें ग्रामीण 25 और शहरी 5 कुल 30 संकुल का चयन किया गया है। विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में संकुल के विजेता टीम और व
.
लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में महासमुंद के 4 विधानसभा- सरायपाली, बसना, खल्लारी और महासमुंद जिला गरियाबंद के राजिम और बिंद्रानवागढ़ व जिला धमतरी के कुरुद व धमतरी कुल 8 विधानसभा शामिल होंगे। सांसद खेल महोत्सव में सामूहिक खेलों के लिए आयु वर्ग 14 से 19 वर्ष और0 19 से 24 वर्ष व व्यक्तिगत खेलों के लिए आयु वर्ग 14 से 17 वर्ष, 18 से 20 वर्ष और 21 से 24 वर्ष के बालक व बालिका शामिल होंगे। सामूहिक खेलों में खो-खो, कबड्डी और बॉलीबॉल व व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौंड, 400 मीटर दौंड, गोलाफेंक, भालाफेंक, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गेड़ी दौड़ संकुल स्तर पर आयोजित होंगे। बैड़़मिंटन खेल में पंजीयन कराने वाले प्रतिभागी विधानसभा स्तर पर सीधे शामिल हो सकेंगे जो 22 से 23 नवंबर को विधानसभा सरायपाली से प्रारंभ किया जाएगा। विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन विधानसभा सरायपाली में 22 से 23 नवंबर, विधानसभा बसना में 28 से 29 नवम्बर, विधानसभा खल्लारी में 5 से 6 दिसंब और विधानसभा महासमुंद में 12 से 13 दिसंबर को आयोजित किया जाना संभावित है। आयोजन की तैयारियों के विषय में चर्चा के लिए सांसद रुपकुमारी चौधरी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में खेल कैलेण्डर निर्धारित कर जारी किया गया है।
आयोजन में आवश्यक संसाधन, पुरस्कार, प्रमाण-पत्र, परिवहन, भोजन, आवश्यक सामग्री एवं संपूर्ण व्यवस्था पर चर्चा किया गया। बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, डीईओ विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा मौजूद थे।
27 से 28 अक्टूबर को महासमुंद में होगा आयोजन: 27 से 28 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद महासमुंद का आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुंद और फॉरेस्ट खेल मैदान महासमुंद में आयोजित होगा। इसमें शहरी महासमुंद और नगर पंचायत तुमगांव के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। साथ ही सांकरा संकुल का आयोजन खेल मैदान पिथौरा में, भोथलडीह संकुल में शा.उ.मा.वि. भोथलडीह सरायपाली में व खल्लारी मेला मैदान खल्लारी बागबाहरा में ग्रामीण क्षेत्र के लिए आयोजित होगा।
जिले में 11 अक्टूबर से 23 नवंबर तक संकुल स्तरीय आयोजन होगा। इसमें 11 से 12 अक्टूबर को सरायपाली ग्रामीण संकुल के लिए शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायपाली और शासकीय उमा विद्यालय तोरेसिंहा सरायपाली में आयोजित होगा। इसमें ग्रामीण संकुल अंतर्गत ग्राम पंचायत और विद्यालय शामिल होंगे। इसी तरह 15 से 16 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद सरायपाली के खेल मैदान सरायपाली में आयोजित होगा जिसमें शहरी क्षेत्र के खिलाड़ी शामिल होंगे।
<
