![]()
.
संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कवर्धा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी एफआर वर्मा और बीईओ संजय दुबे से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान संघ ने गिरदावरी सत्यापन जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग की है।
ब्लॉक अध्यक्ष नारायण प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि संकुल समन्वयक पहले से ही शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विभागीय कार्यों का दायित्व निभा रहे हैं। ऐसे में गिरदावरी जैसे कार्य सौंपे जाने से शिक्षा गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि माननीय शिक्षा मंत्री के निर्देश के अनुसार संकुल समन्वयकों से केवल शैक्षणिक कार्य लिए जाने हैं। ताकि स्कूलों में शिक्षा का स्तर और बेहतर किया जा सके। शिक्षक ब्लॉक अध्यक्ष त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के तहत बुधवार को सामाजिक अंकेक्षण होना था। इसमें संकुल समन्वयकों को अपने-अपने संकुल के स्कूलों में उपस्थित रहना था पर गिरदावरी प्रशिक्षण में गए थे।
<
