![]()
बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आदिम जाति कल्याण विभाग के क्लर्क मनोज टोंडेकर को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB ने ट्रैप कर शुक्रवार सुबह यह कार्रवाई की है।
.
मिली जानकारी के अनुसार, बाबू मनोज टोंडेकर ने अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि जारी करने के नाम पर आवेदक युवक से 10,000 की रिश्वत की मांग की थी।
एसीबी आरोपी से कर रही पूछताछ
युवक ने एसीबी से इसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। आज सुबह जैसे ही मनोज टोंडेकर ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के पास से ₹10,000 की नकद राशि बरामद की है। फिलहाल एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
<
